Live Delhi Burari Election : बुराड़ी सीट पर आप के उम्मीदवार संजीव झा 85878 मतों से आगे चल रहे हैं
Burari Election बुराड़ी विधानसभा सीट पर बुराड़ी सीट पर जदयू के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार आप के संजीव झा और कांग्रेस के प्रमोद त्यागी को मुकाबले में माना जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बुराड़ी सीट पर आप के नेता 85878 वोट से आगे चल रहे हैं। विधानसभा सीट पर बुराड़ी सीट पर भाजपा-जदयू के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार, आप के संजीव झा और कांग्रेस के प्रमोद त्यागी को मुकाबले में माना जा रहा है।
दिल्ली में कजरीवाल का कमाल
दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 63 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।
बुराड़ी में किस चुनाव में कौन जीता
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में बुराड़ी सीट भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उत्तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा यह इलाका 2008 में विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में यहां हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के श्रीकृष्ण ने कांग्रेस के दीपक त्यागी को हराकर यहां का पहला विधायक बनने का गौरव हासिल किया।
खांडेश्वर शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध
राजधानी क्षेत्र का हिस्सा यह विधानसभा सीट महाभारतकालीन खांडेश्वर शिव मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि खांडव प्रस्थ के जलने से पहले अर्जुन ने इसी मंदिर में पूजा की थी। भगवान कृष्ण इस इलाके में अपनी गायें चराने आते थे। कृष्ण को लोग मुरारी कहते थे तो इस क्षेत्र का नाम मुरारी पड़ गया। मुगलकाल में यह नाम बदलकर बुराड़ी हो गया। 2018 में यह इलाका एक परिवार के 11 लोगों के एकसाथ खुदकुशी करने के चलते सुर्खियों में रहा।