Move to Jagran APP

मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया: राहुल

गौरतलब है कि रमन सरकार के मंत्री अमर अग्रवाल की ओर से कांग्रेस को कचरा कहने पर कांग्रेसियों ने उनके बंगले पर प्रदर्शन किया।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:20 PM (IST)
मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया: राहुल
मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया: राहुल

नईदुनिया, रायपुर: बिलासपुर कांग्रेस भवन में मंगलवार को घुसकर कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज के मामले में आक्रोशित कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि रमन सरकार के मंत्री अमर अग्रवाल की ओर से कांग्रेस को कचरा कहने पर कांग्रेसियों ने उनके बंगले पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने वहां कचरा फेंका भी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान महिला नेताओं को भी नहीं बख्शा गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट करके मोदी और रमन सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। राहुल ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है।

बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुजदिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी जुल्म के रूप में याद रखेगी। इधर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि तानाशाह रमन सिंह की दमनकारी नीतियों में पुलिस अब खिलौना बन गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह लाठीचार्ज मंत्री के आदेश से हुआ। हमने मंत्री से इस्तीफा और दोषी पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी मांगी है, हम मामले की मजिस्ट्रेटियल नहीं न्यायिक जांच मांग रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने घायल कांग्रेसियों से मुलाकात की।

कार्रवाई नहीं हुई तो पीएम का होगा जोरदार स्वागत: बघेल

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर 20 सितंबर तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की धरती पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला जलाया। लाठीचार्ज के बाद भूपेश बघेल बुधवार सुबह दिल्ली रवाना हुए और आला नेताओं को घटना की जानकारी दी। उधर,

दोनों घटनाएं निंदनीय: रमन सिंह

सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मंत्री के घर कचरा फेंकना उचित नहीं है और कांग्रेस भवन में जो घटना घटी वह भी उचित नहीं मानता। दोनों घटनाओं की निंदा करता हूं। दोनों मामलों की जांच होगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.