Move to Jagran APP

पति रिटायर्ड शिक्षक, थोड़ी सी खेती और कुछ मवेशी, ये हैं देश की सबसे कम आय वाली विधायक

केराबाई का परिवार बेहद सामान्य है। विधायक के रूप में मिलने वाली तनख्वाह ही उनकी आय का साधन है। उनकी कुल वार्षिक आय पांच लाख 40 हजार रुपये हैं।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 01:02 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 01:38 PM (IST)
पति रिटायर्ड शिक्षक, थोड़ी सी खेती और कुछ मवेशी, ये हैं देश की सबसे कम आय वाली विधायक
पति रिटायर्ड शिक्षक, थोड़ी सी खेती और कुछ मवेशी, ये हैं देश की सबसे कम आय वाली विधायक

रायपुर (मृगेंद्र पांडेय)। देश में सबसे कम कमाई करने वाले विधायकों की सूची में छत्तीसगढ़ की केराबाई मनहर का नाम है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने देशभर के विधायकों के आय की समीक्षा की। इसमें छठवें पायदान पर सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर है। एडीआर ने 3145 विधायकों की आय की समीक्षा की। खास बात यह है कि समाज और संगठन की राजनीति कर रही केराबाई को भाजपा ने पहली बार टिकट दिया और उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी नेता पद्मा मनहर को 15 हजार से ज्यादा वोट से हराया।

loksabha election banner

केराबाई का परिवार बेहद सामान्य है। विधायक के रूप में मिलने वाली तनख्वाह ही उनकी आय का साधन है। उनकी कुल वार्षिक आय पांच लाख 40 हजार रुपये हैं। केराबाई की वार्षिक आय राष्ट्रीय स्तर के औसत आय से भी कम है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों की औसत वार्षिक आय 24 लाख रुपये है। इसमें पुरुष विधायक की औसत आय 25 लाख और महिला विधायक की औसत आय 10 लाख है। एडीआर ने छत्तीसगढ़ के 63 विधायकों की आय की समीक्षा की। इसमें औसत आय पांच लाख 37 हजार रुपये है।

पति शिक्षक से रिटायर, थोड़ी खेती-किसानी

केराबाई ने बताया कि उनके परिवार में आय के साधन सीमित हैं। पति शिक्षक पद से रिटायर हुए हैं। गांव में थोड़ी से खेती है, जिससे आय नाममात्र की होती है। इसके अलावा कुछ मवेशी हैं। सारंगढ़ के ग्राम टेंगनापाली में परिवार के सदस्य रहते हैं। केराबाई ने बताया कि समाज के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया। स्वास्थ्य सुविधा की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती थी, इसलिए 100 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत कराया। गर्ल्स हास्टल और डिग्री कॉलेज खुलवाने में सफलता मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.