Chhattisgarh Election : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महामंत्री कांग्रेस में हुए शामिल
अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को सरगुजा में एक बड़ा झटका लगा है।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:07 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:07 AM (IST)
अंबिकापुर। अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को सरगुजा में एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के महामंत्री अशफाक अली ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में वापसी कर ली है। जिला कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के अनुज अरुणेश्वर शरण सिंह देव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महामंत्री आशा कुमार के सामने उन्होंने कांग्रेस में वापसी की।
अशफाक अली लंबे समय से कांग्रेस में थे। अजीत जोगी के काफी नजदीकी होने के बाद वे जकांछ गठन के बाद साथ हो गए। सरगुजा संभाग के मिशनरी संस्थानों में उनकी अच्छी पकड़ है। अशफाक सरगुजा के बिशप पतरश मिंज के काफी करीबी माने जाते हैं। उधर आरएसएस के विजय शुक्ला ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सिंहदेव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें