Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : मतगणना जारी, कोंटा, भोपालपटनम और भैरमगढ़ पर कांग्रेस की जीत

राज्य के चार नगर निगमों पांच नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसबंर को मतदान हुआ था। इस दौरान 60 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 12:53 PM (IST)
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : मतगणना जारी, कोंटा, भोपालपटनम और भैरमगढ़ पर कांग्रेस की जीत
कांग्रेस और भाजपा ने मतगणना के लिए वार रूम बनाया है

रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आने शुरू हो गए हैं। सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपटनम ओर, भैरमगढ़ में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच पर भाजपा और भोपालपटनम में सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है।

loksabha election banner

सुबह नौ बजे से इन सीटों पर मतगणना जारी है। करीब दो हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। आज 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। राज्य के चार नगर निगमों, पांच नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसबंर को मतदान हुआ था। इस दौरान 60 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

राज्य के चार लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था। महासमुंद जिले के बसना उपचुनाव में निर्दलीय शीत गुप्ता जीते, शीत गुप्ता को 205 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 61 व भाजपा को 42 मत ही मिले। आम निर्वाचन कोंटा (सुकमा) नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली है यहां 14 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली, एक सीट पर भाजपा को मिला। बीजापुर के भैरमगढ़ में कांग्रेस का कब्जा हो गया है।

बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। बिरगांव और भिलाई चरौदा में वर्तमान में भाजपा के महापौर हैं। जबकि भिलाई में कांग्रेस के महापौर हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज की विधानसभा क्षेत्र के रिसाली में पहली बार नगर निगम चुनाव हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने मतगणना के लिए वार रूम बनाया है।

यह भी पढ़ें : अनिल देशमुख की क्लीन चिट की रिपोर्ट लीक, कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें : संकट के बीच निकाला समाधान का रास्ता, तीसरी लहर को लेकर तैयार है मध्य प्रदेश सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.