CG Election 2018: कुल 76.35 फीसद मतदान, इस सीट पर सर्वाधिक वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने रात करीब 8 बजे प्रेस वार्ता में बताया कि पूरे राज्य में करीब 71.93 फीसद मतदान हुआ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को 72 सीटों के लिए मतदान हुए थे। मतदान के प्रारंभिक आंकड़े मंगलवार की रात 71.93 फीसद बताए गए थे। बुधवार को मतदान दलों की वापसी के बाद कुल मतदान के अंतिम आंकड़ा राज्य निर्वाचन आयुक्त सुब्रत साहू ने जारी किए। अनंतिम आंकड़ों में करीब 5 फीसद की वृदि्ध के साथ राज्य में मतदान का अंतिम आंकड़ा 76.35 फीसद पहुंच गया है।
राज्य में 18 सीटों के लिए प्रथम चरण का मतदान 12 नवंबर को हुआ था, जिसमें मतदान प्रतीशत 76.39 रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार वोटिंग पर्सेंटेज में करीब एक फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक मतदान कुरुद विधानसभा में कुल 88.99 फीसद और सबसे कम मतदान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 60.30 फीसद दर्ज हुआ।
दूसरे चरण के मतदान के प्राप्त अंतिम आंकड़े
1 भरतपुर-सोनहत 72.88
2 मनेन्द्रगढ़ 74.03
3 बैकुंठपुर 81.18
4 प्रेमनगर 82.66
5 भटगांव 76.99
6 प्रतापपुर 82.52
7 रामानुजगंज 81.66
8 सामरी 82.16
9 लुंड्रा 85.72
10 अम्बिकापुर 78.74
11 सीतापुर 80.94
12 जशपुर 76.66
13 कुनकुरी 77.78
14 पत्थलगांव 80.43
15 लैलुंगा 84.48
16 रायगढ़ 76.49
17 सारंगगढ़ 79.10
18 खरसिया 86.81
19 धरमजयगढ़ 85.67
20 रामपुर 83.37
21 कोरबा 71.56
22 कटघोड़ा 77.65
23 पाली-तानाखार 81.89
24 मरवाही 80.93
25 कोटा 75.13
26 लोरमी 71.66
27 मुंगेली 67.40
28 तखतपुर 73.04
29 बिल्हा 73.73
30 बिलासपुर 61.33
31 बेलतरा 68.06
32 मस्तुरी 69.08
33 अकलतरा 76.39
34 जांजगीर-चम्पा 72.12
35 सक्ती 75.31
36 चन्द्रपुर 75.20
37 जैजैपुर 68.17
38 पामगढ़ 70.62
39 सरायपाली 83.04
40 बसना 85.37
41 खल्लारी 83.28
42 महासमुंद 80.53
43 बिलाईगढ़ 71.10
44 कसडोल 73.92
45 बालोदा बाजार 75.85
46 भाटापारा 75.69
47 धरसींवा 78.60
48 रायपुर ग्रामीण 61.09
49 रायपुर नगर पश्चिम 60.45
50 रायपुर नगर उत्तर 60.30
51 रायपुर नगर दक्षिण 61.78
52 आरंग 76.80
53 अभनपुर 84.04
54 राजिम 82.86
55 बिन्द्रानवागढ़ 85.74
56 सिहावा 82.85
57 कुरुद 88.99
58 धमतरी 82.34
59 संजारी बालोद 83.85
60 डोंडी लोहारा 80.58
61 गुण्डरदेही 82.81
62 पाटन 82.93
63 दुर्ग-ग्रामीण 74.15
64 दुर्ग नगर 68.23
65 भिलाई नगर 66.96
66 वैशाली नगर 65.57
67 अहिवारा 72.84
68 साजा 81.74
69 बेमेतरा 78.09
70 नवागढ़ 72.93
71 पंडरिया 77.36
72 कवर्धा 82.09