छत्तीसगढ़ में इस बार एक फीसद कम दबे नोटा के बटन
NOTA VOTE नोटा के उपयोग के मामले में मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है। वहां पांच लाख 42 हजार लोगों ने नोटा का उपयोग किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार पिछले चुनाव की तुलना में एक फीसद कम लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसके बावजूद पांचों चुनावी राज्यों में सबसे ज्यादा नोटा का उपयोग यहीं हुआ है। यहां इस बार केवल दो फीसद लोगों ने ही नोटा का उपयोग किया है, जबकि पिछली बार करीब चार लाख वोटरों ने नोटा का बटन दबाया था जो कुल मतदान का करीब तीन फीसद था।
एमपी दूसरे नंबर पर
नोटा के उपयोग के मामले में मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है। वहां पांच लाख 42 हजार लोगों ने नोटा का उपयोग किया। सबसे कम मिजोरम में आधा फीसद ने नोटा का बटन दबाया है।
पांच चुनावी राज्यों में नोटा
राज्य नोटा में पड़े वोट प्रतिशत
छत्तीसगढ़ 282744 2
मध्यप्रदेश 542295 1.4
मिजोरम 2917 0.5
राजस्थान 467781 1.3
तेलंगाना 224709 1.1