राजनाथ जवाब दें, क्या जिनके बीवी-बच्चे, वो सभी हैं भ्रष्टाचारी : भूपेश
राजनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पर्दा डालने के लिए देश की जनता को बदनाम कर रहे हैं।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:57 AM (IST)
रायपुर। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बेतुका कहा है। बघेल का कहना है कि जिनके बीवी-बच्चे नहीं है, वो भ्रष्टाचारी नहीं है तो फिर राजनाथ ये जवाब दें, कि क्या वो उन सभी को भ्रष्टाचारी कह रहे हैं, जिनके बीवी-बच्चे हैं।
बघेल का यह भी कहना है कि राजनाथ भी तो बीवी-बच्चे वाले हैं, तो क्या वे खुद को भी भ्रष्टाचारी मान रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा है कि न बीवी है, न बच्चे, तो मोदी भ्रष्टाचार क्यों करेंगे? इस पर बघेल ने राजनाथ को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि राजनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पर्दा डालने के लिए देश की जनता को बदनाम कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें