Move to Jagran APP

CG Chunav 2018: मतदान के बाद CM रमन सिंह फिर करेंगे दौरा, स्मृति व मनोज तिवारी करेंगे प्रचार

CG Chunav 2018: मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

By Rahul.vavikarEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:49 PM (IST)
CG Chunav 2018: मतदान के बाद CM रमन सिंह फिर करेंगे दौरा, स्मृति व मनोज तिवारी करेंगे प्रचार
CG Chunav 2018: मतदान के बाद CM रमन सिंह फिर करेंगे दौरा, स्मृति व मनोज तिवारी करेंगे प्रचार

रायपुर, नईदुनिया राज्य ब्यूरो। राजनांदगांव में मतदान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तीन विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री बेरला जिला बेमेतरा में 12.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे गरियाबंद के माड़ागांव देवभोग विकासखंड, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमसभा और दोपहर 3.40 बजे भाटापारा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी प्रचार करेंगे।

loksabha election banner

ईरानी सुबह 11.10 बजे बसना विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12.30 बजे सरिया रायगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2 बजे कोरबा के रामपुर विधानसभा और दोपहर 3.30 बजे कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।

ईरानी शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगी। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे 10.55 बजे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.10 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और दोपहर 1.35 बजे प्रतापपुर, 3 बजे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.