Move to Jagran APP

रायपुर के दौरे पर जाएंगे अमित शाह , आठ हजार कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय रायपुर के दौरे पर हैं। वह यहां आठ हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

By Arti YadavEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:00 AM (IST)
रायपुर के दौरे पर जाएंगे अमित शाह , आठ हजार कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
रायपुर के दौरे पर जाएंगे अमित शाह , आठ हजार कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

रायपुर (राज्य ब्यूरो)।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को रायपुर जा रहे हैं। शाह सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। शाह एयरपोर्ट से सीधे सिधी समाज के धर्मस्थल सदाणी दरबार पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

loksabha election banner

शाह डुमरतराई के पास स्थित कार्यक्रम स्थल में शक्ति केंद्र के आठ हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। सम्मेलन में भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक व शक्ति केन्द्र प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन दोपहर 3:30 करेंगे। साथ ही सभागार में कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम/मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, जिला संगठन प्रभारी से चुनावी चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम को शाह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

शाह दोपहर बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगे. साथ ही सभागार में आमंत्रित कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम, मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य प्राधिकारियों की प्रांतीय बैठक को संबोधित करेंगे. शाह कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना होंगे.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.