Move to Jagran APP

Chhattisgarh : इधर डैमेज कंट्रोल का प्रयास, उधर नाराज विधायक जाएंगे दिल्ली

amitesh shukla विधायक सत्यनारायण शर्मा भी जल्द ही दिल्ली जाने वाले हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 09:36 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 09:36 AM (IST)
Chhattisgarh : इधर डैमेज कंट्रोल का प्रयास, उधर नाराज विधायक जाएंगे दिल्ली
Chhattisgarh : इधर डैमेज कंट्रोल का प्रयास, उधर नाराज विधायक जाएंगे दिल्ली

रायपुर। मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से नाराज विधायकों को संतुष्ट करने के लिए सरकार रास्ता तलाशने में लगी है। निगममंडलों में कुछ विधायकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। वहीं, डैमेज कंट्रोल के लिए संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भी विचार चल रहा है। मंत्री टीएस सिंहदेव व मो. अकबर ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति के संकेत भी दिए हैं।

loksabha election banner

नौ मंत्रियों के शपथ लेने के बाद आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ विधायक नाराज हो गए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनकी नाराजगी पार्टी की सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगी। इस कारण असंतुष्टों को मनाने की कवायद शुरू हो गई है।

दो दर्जन से अधिक निगम-मंडल अध्यक्ष के पद हैं, यह रास्ता तो खुला हुआ है। इसके अलावा संसदीय सचिवों के पद पर नियुक्ति की चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस सरकार में संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भाजपा की पहले से नजर है, क्योंकि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार में बनाए गए संसदीय सचिवों का विरोध किया था।

मंत्री अकबर ने तो संसदीय सचिवों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी, लेकिन अब अदालत के आदेश के बाद संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर विचार की बात कह रहे हैं। विधायक धनेंद्र साहू, अमितेष शुक्ल और अस्र्ण वोरा ने तो शपथ ग्रहण समारोह और सीएम की डिनर पार्टी का बायकाट कर दिया था।

वहीं, मोहन मरकाम, मनोज मंडावी, सत्यनारायण शर्मा मायूस हैं। मरकाम व मंडावी हाईकमान से बात करने वाले हैं। रामपुकार सिंह नाराज होकर समर्थकों के साथ लौट गए। उधर लखेश्वर बघेल के समर्थकों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया और आदिवासी की उपेक्षा का आरोप लगाया था।

...तो रूठ जाएंगे संगठन के नेता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए विधायकों और संगठन के नेताओं को संतुष्ट करने की चुनौती है, क्योंकि निगम-मंडल के अध्यक्ष का पद विधायकों को दिया जाता है, तो संगठन के नेता रूठ जाएंगे। उनका कहना है कि हाईकमान ने जिन 90 नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ाया, अब उन्हें छोड़कर दूसरे नेताओं को निगम-मंडल में पद दिया जाए।

ये विधायक जाएंगे दिल्ली

नाराज विधायक अमितेष शुक्ल गुरुवार को दिल्ली जाएंगे, क्योंकि उन्हें मंत्रिमंडल में नहीं लिया गया। इस कारण वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर बात रखना चाहते हैं। इधर, विधायक सत्यनारायण शर्मा भी जल्द ही दिल्ली जाने वाले हैं। नाराज विधायकों को मनाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल या दूसरे किसी आला नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.