Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: चिराग पासवान ने नीतीश पर किया करारा हमला, कहा- युवा विरोधी हैं सीएम

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवा विरोधी हैं और बिहार फस्ट बिहारी फस्ट बनाने के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना आवश्यक है। उन्होंने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार व अफसरशाही को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:22 PM (IST)
Bihar Election 2020: चिराग पासवान ने नीतीश पर किया करारा हमला, कहा- युवा विरोधी हैं सीएम
चिराग पासवान ने रैली में लोगों से नीतीश को सत्‍ता से बेदखल करने की अपील की।

मसौढ़ी, जागरण संवाददाता। बिहार चुनाव में राजग गठबंधन से अलग हो कर चुनाव लड़ रहे लोजपा के अध्‍यक्ष चिराग पासवान नीतीश के खिलाफ जमकर जुबानी तीर चला रहे हैं। कमोबेश उनकी हर चुनावी रैली में नीतीश कुमार उनके निशाने पर हैं। कभी रोजगार तो कभी विकास के मुद्दे मगर निशाने पर हर बार नीतीश कुमार। उन्‍होंने ताजा हमला फिर नीतीश कुमार पर बोला है इस बार वे पटना से सटे मसौढ़ी में रैली कर रहे थे।

loksabha election banner

नीतीश पर लगाया युवा विरोधी होने का आरोप

यहां कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवा विरोधी हैं और बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट बनाने के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना आवश्यक है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार की शाम लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में कहीं।

अफसरशाही को बढ़ावा देने की बात कह कर साधा निशाना

उन्होंने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार व अफसरशाही को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इच्छाशक्ति के अभाव में पिछले 15 सालों में मुख्यमंत्री ने सूबे में एक भी फैक्ट्री नहीं स्थापित की। युवकों को उनके हाल पर छोड़ दिया। उन्होंने लोजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर सूबे में लोजपा की सरकार बनी तो बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट को स्थापित किया जाएगा।

26 अक्टूबर को थम जाएगा पहले चरण का प्रचार अभियान

बता दें कि पहले चरण का प्रचार अभियान अब थमने की ओर बढ़ गया है। यह 26 अक्टूबर को थम जाएगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। पटना जिले की मोकामा, बाढ़, पालीगंज, मसौढ़ी, विक्रम समेत प्रदेश की 71 सीटों पर मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया, विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन हजार 738 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण की 71 सीटों के लिए 1066 और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए 1464 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए 1208 प्रत्याशी मैदान में हैं। औसतन प्रति सीट 15.38 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2015 में तीन हजार 450 और 2010 में तीन हजार 523 प्रत्याशी मैदान में थे। पिछले चुनाव की तुलना में 288 प्रत्याशी इस बार मैदान में अधिक हैं। तीसरे चरण में 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। तीसरे चरण में सबसे अधिक प्रत्याशी गायघाट सीट हैं। यहां 31 प्रत्याशी मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.