Move to Jagran APP

महागठबंधन में मुड़ी कटवा व देश कटवा लोग शामिल हैं : मनोज तिवारी

अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में मुड़ी कटवा तथा देश कटवा लोग शामिल हैं। इनसे हमेशा सावधान रहने की जरुरत है। सांसद मनोज तिवारी कटेया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल माले छह इंच छोटा करने की बात करती है तो सीपीएम के लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:20 PM (IST)
महागठबंधन में मुड़ी कटवा व देश कटवा लोग शामिल हैं : मनोज तिवारी
महागठबंधन में मुड़ी कटवा व देश कटवा लोग शामिल हैं : मनोज तिवारी

गोपालगंज : अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में मुड़ी कटवा तथा देश कटवा लोग शामिल हैं। इनसे हमेशा सावधान रहने की जरुरत है। सांसद मनोज तिवारी कटेया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल माले छह इंच छोटा करने की बात करती है तो सीपीएम के लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाते हैं। लेकिन बिहार के लोग अब पुन: बिहार में जंगलराज आने देने की स्थिति में नहीं है। 15 वर्ष पूर्व की गलती अब बिहार के लोग नहीं करने वाले हैं। कटेया में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सांसद मनोज तिवारी गोपालगंज शहर पहुंचे। इन्होंने शहर के मानिकपुर रोड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ भाजपा प्रत्याशी विधायक सुभाष सिंह के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो शहर के मानिकपुर रोड स्थित विस्कोमान भवन से निकल कर शहर के हजियापुर मोड़, साधु चौक, जादोपुर मोड़ व बंजारी मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा नेता सह सांसद मनोज तिवारी ने वाहनं से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी विधायक सुभाष सिंह, एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय भी शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.