Bihar Election 2020 : मुजफ्फरपुर की दो सीटों के लिए वीआइपी ने तय किए अपने उम्मीदवार, जानिए उसने किस पर जताया है भरोसा
Bihar Election 2020 एनडीए की ओर से मुजफ्फरपुर की शेष दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम तय कर दिए गए हैं। साहेबगंज सीट से राजू सिंह तथा बोचहां सुरक्षित सीट से मुसाफिर पासवान वीआइपी के प्रत्याशी होंगे।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020 ) में अब उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। एक-दो सीटों को छोड़ दें तो सभी प्रमुख दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) का परिदृश्य भी साफ हो गया है। यहां अभी तक एनडीए (NDA) की ओर से वीआइपी (VIP) कोटे की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषण नहीं की गई थी। आज उसकी घोषणा भी पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह (Son of Mallah) मुकेश सहनी (Mukesh Sani) ने कर दी। उन्होंने मुजफ्फरपुर की साहेबगंज सीट से राजू सिंह को तथा बोचहां सुरक्षित सीट से मुसाफिर पासवान को उनका उम्मीदवार बनाया है। साहेबगंज की घोषणा तो आशा के अनुसार ही हुई। बोचहां सीट से मुसाफिर पासवान को प्रत्याशी बनाए जाने को अप्रत्याशित माना जा रहा है।
साहेबगंज सीट पर 149998 पुरुष और 127460 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2015 में इस सीट से राजद के रामविचार राय ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे राजू कुमार सिंह राजू को हराया था। 2010 में जदयू के सिंबल पर राजू कुमार सिंह विजयी रहे थेद्। उन्होंने राजद के रामविचार राय को हराया था। 2005 में भी जदयू से ही राजू कुमार सिंह विजयी हुए थे। उस समय भी उन्होंने राजद के ही रामविचार राय को हराया था। इस बार भी दोनों ही आमने सामने हो रहे हैं। इस बार राजू सिंह वीआइपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में होंगे। इस सीट पर सूबे के सत्ताधारी दल का समीकरण मजबूत रहा है। जिस दल की सरकार उसके विधायक जीतते रहे। पिछले चुनाव में जदयू व भाजपा से अलगाव होने के कारण वहां पर राजद जीती। पूर्व मंत्री रामविचार राय यहां के वर्तमान विधायक हैं।
बोचहां की बात करें तो यहां पर वर्तमान में बेबी कुमारी निर्दल विधायक हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में उन्होंने जदयू प्रत्याशी पूर्व मंत्री रमई राम को हराया था। इस बार भी रमई राम राजद से अपनी किस्मत आजामएंगे। वर्ष 2010 में जदयू के सिंबल पर रमाई राम ने राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे मुसाफिर पासवान को हराया था। यही मुसाफिर पासवान इस रमई राम के सामने वीआइपी के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे। अभी तक बोचहां की वर्तमान विधायक का स्टैंड का साफ नहीं है। लेकिन इस सीट मुकाबला ित्रकोणीय होता दिख रहा है। बोचहां सीट पर लंबे समय तक रमई राम चुनाव जीतते रहे। बिहार की राजनीति में भाजपा व जदयू का गठबंधन हुआ। उसके बाद इस सीट पर भाजपा की पकड़ मजबूत हुई है। पिछले चुनाव में भाजपा नेता बेबी कुमारी बागी होकर चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की पकड़ बरकरार रही है।
यह भी देखें: बिहार: महागठबंधन की फाइनल लिस्ट जारी, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को इस सीट का मिला टिकट