Move to Jagran APP

अपनों के पाले में खड़े होने से राजद के हाथ आ गई गोपालगंज की हथुआ सीट

हथुआ विधानसभा सीट पर न तो एनडीए का विकास चला और ना ही कोर वोटरों का साथ ठीक से जदयू को साथ मिला। इस चुनाव में अपनों के राजद के पाले में खड़े हो जाने से यह सीट राजद के हाथ चली गई। राजद के राजेश कुमार सिंह ने जदयू के सूबे के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह को हराकर इस सीट पर पहली बार लालटेन की रोशनी बिखेर दी। राजेश कुमार सिंह ने 30237 वोट से जीत दर्ज की। जदयू के रामसेवक सिंह दूसरे स्थान पर रहे। साल 2015 के चुनाव में हथुआ विधानसभा सीट से जदयू के रामसेवक सिंह ने दर्ज की थी। ये सरकार में समाज कल्याण मंत्री बने।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:09 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:09 PM (IST)
अपनों के पाले में खड़े होने से राजद के हाथ आ गई गोपालगंज की हथुआ सीट
अपनों के पाले में खड़े होने से राजद के हाथ आ गई गोपालगंज की हथुआ सीट

गोपालगंज : हथुआ विधानसभा सीट पर न तो एनडीए का विकास चला और ना ही कोर वोटरों का साथ ठीक से जदयू को साथ मिला। इस चुनाव में अपनों के राजद के पाले में खड़े हो जाने से यह सीट राजद के हाथ चली गई। राजद के राजेश कुमार सिंह ने जदयू के सूबे के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह को हराकर इस सीट पर पहली बार लालटेन की रोशनी बिखेर दी। राजेश कुमार सिंह ने 30237 वोट से जीत दर्ज की। जदयू के रामसेवक सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

loksabha election banner

साल 2015 के चुनाव में हथुआ विधानसभा सीट से जदयू के रामसेवक सिंह ने दर्ज की थी। ये सरकार में समाज कल्याण मंत्री बने। उस चुनाव में हम के महाचंद्र प्रसाद सिंह दूसरे तथा निर्दलीय चुनाव लड़े राजेश कुमार सिंह अपने दम पर अच्छा खास वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार चुनाव घोषित होने से पहले ही राजेश कुमार सिंह के राजद के टिकट पर चुनाव लड़ना साफ हो गया था। वोटरों ने चुनाव के पहले ही जदयू के रामसेवक सिंह तथा राजद के राजेश कुमार सिंह के बीच मुकाबला होना तय मान कर किसके पाले में खड़े होना है, इसका मन बना लिया था। चुनाव घोषणा के बाद रामसेवक सिंह जदयू तथा राजेश कुमार सिंह राजद के टिकट पर मैदान में उतरे। दोनों प्रत्याशियों के एक ही जाति के होने से इस जाति बाहुल्य क्षेत्र के लोग राजद के पाले में खड़े दिखे। राजद में आने से पहले राजेश कुमार सिंह के भाजपा में होने का भी लाभ प्रचार के दौरान साफ दिखा। उनके पक्ष में शुरुआती चरण में ही दलों के जातिगत समीकरण टूटते दिखे। जातिगत समीकरण टूटने तथा राजद प्रत्याशी के पक्ष में अपनों के साथ खड़े होने से यह सीट जदयू के हाथ से निकल कर राजद के पास चली गई। राजद के राजेश कुमार सिंह ने चुनाव जीत कर इस सीट पर पहली बार लालटेन को जला दिया। इनसेट

जनता के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा : राजेश कुमार सिंह

गोपालगंज: हथुआ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनकी जीत हथुआ की जनता की जीत है। इस क्षेत्र से मंत्री होने के बाद भी विकास काम नहीं किया गया। विकास के मामले में यह क्षेत्र पिछड़ गया। जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमेशा जनता के साथ खड़ा रहूंगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से प्रयास करुंगा। इनसेट

किसे मिला कितना वोट

नाम दल मिले वोट

राजेश कुमार सिंह राजद 86257

रामसेवक सिंह जदयू 56020

रामदर्शन प्रसाद लोजपा 9870

सबीब आलम नेशनलिस्ट कांग्रेस 748

सुरेंद्र राम बसपा 3377

अभिनंदन पाठक वंचित समाज 470

इंद्रजीत गुप्ता जनजागरण 304

काशीनाथ सिंह जनता पार्टी 360

मो. मुस्तफा बहुजन मुक्ति 510

सुरेंद्र राम भारतीय राष्ट्रीय 676

मकसुदन प्रसाद निर्दलीय 1103

राज कुमार निर्दलीय 849

डा. शशिभूषण निर्दलीय 1803

श्रीराम भगत निर्दलीय 4135

सुरेंद्र गुप्ता निर्दलीय 2340

नोटा - 4495


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.