Bihar Elections 2020 : एनडीए में पार्टी लाइन से अलग जाने पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी, बगावत करने वालों के साथ हो सकता ऐसा सुलूक
Bihar Elections 2020 भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार बने एनडीए की चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी सहसंयोजक। मीनापुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष व सकरा में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के बारे में प्रत्याशियों ने की शिकायत। कार्रवाई की तैयारी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Elections 2020: विधानसभा चुनाव को लेकर मिठनपुरा स्थित एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को जिला संयोजक व जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी को सहसंयोजक चुना गया। वीआइपी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सहनी व हम के जिलाध्यक्ष शरीफुल हक, जदयू महानगर अध्यक्ष अम्बरीश सिन्हा सदस्य बनाए गए। बेहतर समन्वय के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद अजय निषाद ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के फैसले का अगर पार्टी का कोई कार्यकर्ता विरोध करता है तो उसे बर्खास्त किया जाएगा। वह एनडीए गठबंधन के किसी भी दल का होगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जनता का मूड एनडीए के पक्ष में है और हम सभी 11 सीटें जीतकर नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री बनाएंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेंगे।
प्रत्याशियों के बीच से मिलीं शिकायतें
सकरा के जदयू प्रत्याशी अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू के पूर्व अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा वहां पर उनके खिलाफ माहौल बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। वहीं मीनापुर के जदयू प्रत्याशी मनोज कुमार ने कहा कि उनके यहां भाजपा के दो मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी लोजपा प्रत्याशी अजय कुमार के पक्ष में हैं। इसे गंभीरता से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। सभी पर सख्त एक्शन होगा।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सचिन कुमार ने किया। बैठक में एनडीए के मुजफ्फरपुर से प्रत्याशी सुरेश कुमार शर्मा, गायघाट से महेश्वर यादव, औराई से रामसूरत राय, मीनापुर से मनोज कुमार, बोचहां से मुसाफिर पासवान, सकरा से अशोक चौधरी, कुढऩी से केदार गुप्ता, कांटी प्रत्याशी मो. जमाल के प्रतिनिधि मो. नौशाद आलम, पारू से अशोक ङ्क्षसह के प्रतिनिधि सर्वेश कुमार, साहेबगंज से प्रत्याशी राजू कुमार ङ्क्षसह राजू के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार ङ्क्षसह, जदयू के वरीय नेता शैलेश कुमार शैलू, जिला प्रवक्ता कुमारेश्वर, सतीश श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।