Move to Jagran APP

Bihar Election 2020 : मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी तमन्ना हाशमी शेयर मार्केट के हैं बादशाह तो पारू के कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 50 लाखे के गहने

Bihar Election 2020 मीनापुर से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी की प्रत्याशी भारती 33 साल की हैं। मैट्रिक तक पढ़ी हैं। हाथ में तीन हजार नकद है। इन पर मीनापुर कुढऩी नगर हथौड़ी सरैया समेत विभिन्न थानों में करीब दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 03:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 03:40 PM (IST)
Bihar Election 2020 : मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी तमन्ना हाशमी शेयर मार्केट के हैं बादशाह तो पारू के कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 50 लाखे के गहने
कई के पास करोड़ों की संपत्ति है। कई शेयर व गहने के शौकीन हैं।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में कोई एलएलबी तो कोई मैट्रिक पास है। कई के पास करोड़ों की संपत्ति है। कई शेयर व गहने के शौकीन हैं। एक उम्मीदवार ऐसे हंै जिनके पास उनसे अधिक पत्नी के पास गहने हैं। कुछ उम्मीदवारों पर एक भी मामले दर्ज नहीं है। वहीं, कई पर दर्ज मामले उनकी शोभा बने हैं। निर्वाची पदाधिकारी के यहां दिए गए शपथ पत्र के अनुसार निम्न उम्मीदवारों के ब्योरा इस प्रकार है। 

prime article banner

अनुनय सिन्हा : पारू से कांग्रेस के प्रत्याशी अनुनय 52 साल के हैं। उनके पास एलएलबी की डिग्री है। उन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। उनके हाथ में 50 हजार तो पत्नी के हाथ में एक लाख नकदी है। उनके बैंक खाते में पौने दो लाख तो पत्नी के खाते में 10 लाख से अधिक जमा हैं। उनके पास 15 लाख का सोना है। वहीं, पत्नी के पास एक किलो यानी 50 लाख का सोना है। 76 लाख लोन है। करीब 43 करोड़ की संपत्ति है।

मदन चौधरी : पारू से रालोसपा के प्रत्याशी मदन 52 साल के हैं। इंटर पास हैं। रेल थाना में मामला दर्ज है। हाथ में नकदी 1.60 लाख है। पत्नी के हाथ में नकदी 2.25 लाख है। करीब आठ लाख रुपये बैंक में जमा हैं। दो वाहन इनके पास हैं। एक लाख के आभूषण हैं। वहीं, आठ लाख के गहने पत्नी के पास हैं। कुल संपत्ति करीब 57 लाख है।

विजय कुमार : पारू से भारतीय सबलोग पार्टी के प्रत्याशी विजय 38 साल के हैं। स्नातक तक पढ़ाई की है। पारू में मामला दर्ज है। हाथ में नकदी 49 हजार है। पति-पत्नी के बैंक खाते में एक लाख जमा हैं। एक चारपहिया वाहन है। एक लाख के आभूषण उनके पास तो पत्नी के पास तीन लाख के गहने हैं।

तमन्ना हाश्मी : मीनापुर से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी तमन्ना 36 साल के हैं। इंटर तक पढ़ाई की है। इन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। हाथ में नकदी दस हजार है। बैंक खाते में करीब 40 लाख जमा हैं। शेयर के शौकीन हैं। शेयर मार्केट में करीब 26 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं। गहने नहीं हैं। दो वाहन हैं। कुल संपत्ति 97 लाख है।

भारती देवी : मीनापुर से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी की प्रत्याशी भारती 33 साल की हैं। मैट्रिक तक पढ़ी हैं। हाथ में तीन हजार नकद है। बैंक खातों में 1300 रुपये जमा हैं। इन पर मीनापुर, कुढऩी, नगर, हथौड़ी, सरैया समेत विभिन्न थानों में करीब दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं।

आफताब आलम : औराई से सीपीआइएमएल के प्रत्याशी आफताब 33 साल के हैं। स्नातक तक पढ़ाई की है। कटरा थाने में उनपर मामला दर्ज है। हाथ में 75 हजार नकद है। बैंक में 32 हजार जमा हैं। सात लाख का लोन है। कुल संपत्ति 67 लाख है।

हीरालाल खारिया : बरूराज से बसपा प्रत्याशी हीरालाल 32 साल के हैं। स्नातक तक पढ़ाई की है। बरूराज थाने में उनपर सात मामले दर्ज हैं। हाथ में एक लाख रुपये नकद हैं। वहीं, डेढ़ लाख बैंक में जमा हैं। पांच लाख के आभूषण हैं। कुल संपत्ति 30 लाख की है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK