Move to Jagran APP

मधुबन से सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने मारी बाजी, जानें- गोविंदगंज, रक्सौल, सुगौली और हरसिद्धि का हाल

यहां देखें- बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे अब साफ हो गए हैं। यहां आप पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन गोविंदगंज रक्सौल सुगौली नरकटिया और हरसिद्धि विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बारे में जान सकते हैं . . .

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:54 AM (IST)
मधुबन से सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने मारी बाजी, जानें- गोविंदगंज, रक्सौल,  सुगौली और हरसिद्धि का हाल
मधुबन, गोविंदगंज, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया और हरसिद्धि विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम।

पूर्वी चंपारण , जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे अब साफ हो गए हैं। यहां आप पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन, गोविंदगंज, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया और हरसिद्धि विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बारे में जान सकते हैं।

loksabha election banner

Madhuban Chunav 2020 Results Live Updates

शिवहर लोकसभा क्षेत्र में आनी वाली मधुबन सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। यहां से राज्य सरकार में सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह भाजपा से इस बार भी प्रत्याशी थे। वहीं, उनके सामने महागठबंधन से राजद के टिकट पर मदन साह पहली बार मैदान में थे। करीबी मुकाबले में मंत्री जी ने अपनी साख बचा ली। 

Govindganj Chunav 2020 Results Live Updates

पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज एकमात्र सीट है जहां लोजपा व भाजपा दोनों एक साथ मैदान में डटीं थी। लोजपा की ओर से सीटिंग विधायक राजू तिवारी प्रत्याशी थे। वहीं, भाजपा की ओर से सुनील मणि तिवारी मैदान में थे। कांग्रेस ब्रजेश पांडेय इसे त्रिकोणीय बना रहे थे। अंत में भाजपा प्रत्याशी ने आसानी से जीत हासिल की। लोजपा ने भी 20 फीसदी वोट हासिल किए। 

Raxaul Chunav 2020 Results Live Updates

रक्सौल विधानसभा सीट पर कई बागी उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने प्रमोद सिन्हा, बसपा ने अजय कुमार सिंह और कांग्रेस ने रामबाबू यादव को टिकट दिया। राजद के साल 2015 के उम्मीदवार सुरेश यादव बतौर निर्दलीय टक्कर दे रहे थे। अंत में भाजपा ने जीत हासिल की। 

Sugauli Chunav 2020 Results Live Updates

सुगौली में वीआईपी के जरिए एनडीए लोजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही थी। भाजपा से विधायक रह चुके रामचंद्र साहनी वीआईपी के उम्मीदवार हैं। विजय प्रसाद गुप्ता लोजपा से किस्मत आजमा रहे हैं। महागठबंधन के कोटे से यह सीट राजद के हिस्से गई। ई. शशिभूषण सिंह राजद के सीट से मैदान में थे। इसके अलावा संत सिंह कुशवाह भी ताल ठोक रहे थे। काफी करीबी मुकाबले में राजद ने जीत हासिल की। जीत का अंतर चार हजार के करीब था। लोजपा को भी 8 फीसदी मत हासिल हुआ। 

Narkatiya Chunav 2020 Results Live Updates

नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में जदयू को लोजपा ने जबरदस्त नुकसान पहुंचाया। जदयू के टिकट पर श्याम बिहारी प्रसाद मैदान में थे। वहीं, लोजपा से सोनू कुमार मैदान थे। राजद ने डॉ. शमीम अहमद को उम्मीदवार बनाया। राजद प्रत्याशी ने आसनी से जीत हासिल कर ली। 

Harsidhi Chunav 2020 Results Live Updates

हरसिद्धि सीट वर्ष 2010 में सुरक्षित हो गई। उस वक्त भाजपा के कृष्णनंदन पासवान ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर वह भाजपा के टिकट पर मैदान में थे। वहीं, राजद के टिकट पर नागेंद्र बिहारी उर्फ नागेंद्र राम मैदान में थे। कृष्णनंदन पासवान ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.