Move to Jagran APP

Bihar Elections 2020 : जानिए, मुजफ्फरपुर से जदयू ने अपने हिस्से की सीटों से किन्हें प्रत्याशी घोषित किया है

Bihar Elections 2020 बुधवार की शाम को जदयू की ओर से 115 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उनमें मुजफ्फरपुर की चार सीटें भी हैं। गायघाट सीट से महेश्वर प्रसाद यादव मीनापुर से मनोज कुमार सकरा से अशोक कुमार चौधरी व कांटी से मोहम्मद जमाल मैदान में होंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 08:29 PM (IST)
Bihar Elections 2020 : जानिए, मुजफ्फरपुर से जदयू ने अपने हिस्से की सीटों से किन्हें प्रत्याशी घोषित किया है
गायघाट के महेश्वर प्रसाद यादव व सकरा से चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार चौधरी वर्तमान में विधायक भी हैं।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Elections 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की सरगर्मियां दिन ब दिन तेज होती जा रही हैं। मंगलवार की शाम एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब जदयू ने अपने हिस्से की सभी सीटों पर प्रत्याशियोें के नाम घोषित कर दिए हैं। बुधवार की शाम को जदयू की ओर से जारी सूची में मुजफ्फरपुर की वे चार सीटें भी हैं जो जदयू के हिस्से में गई हैं। गायघाट सीट से महेश्वर प्रसाद यादव, मीनापुर से मनोज कुमार, सकरा से अशोक कुमार चौधरी व कांटी से मोहम्मद जमाल मैदान में होंगे। इनमें गायघाट के महेश्वर प्रसाद यादव व सकरा से चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार चौधरी वर्तमान में विधायक भी हैं।  

prime article banner

इनमें गायघाट के महेश्वर प्रसाद यादव व  सकरा से चुनाव लड़ रहे अशोक कुमार चौधरी वर्तमान में विधायक भी हैं। वर्ष 2015  के विधानसभा चुनाव में महेश्वर यादव राजद के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। हालांकि इसके बाद से उनका समीकरण पार्टी नेतृत्व के साथ बिगड़ने लगा था जो बाद में और खराब हो गया। जदयू-भाजपा सरकार बनने के बाद भी वे वे खुलकर नीतीश कुमार की प्रशंसा करने लगे थे। इससे नाराज नेतृत्व ने अभी कुछ ही माह पहले उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद वे जदयू में शामिल हो गए। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि वे इस बार जदयू की ओर से गायघाट से मैदान में उतरेंगे। 

पिछले चुनाव में अशोक कुमार चौधरी ने कांटी से बतौर निर्दल उम्मीदवार बाजी मारी थी। हालांकि बाद में जदयू में शामिल हो गए। बीच में ही उन्होंने कांटी की जगह सकरा से मैदान में उतरने का मन बना लिया और उसके अनुसार तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसलिए उनके बारे में भी यह कहा जा रहा था कि वे यहां के प्रत्याशी होंगे। ये दोनों घोषणाएं आशा के अनुसार ही की गई हैं। पिछले चुनाव में मनोज कुमार कुशवाहा कुढ़नी से चुनाव मैदान में थे। हालांकि उन्हें भाजपा के ही केदार गुप्ता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उनका क्षेत्र बदल दिया गया है। उन्हें इस बार मीनापुर से मैदान में उतारा गया है। जबकि कांटी से मोहम्मद जमाल मैदान में हैं। वे इससे पहले मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट से 2010 में राजद की ओर से चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि तब उन्हें भाजपा के सुरेश कुमार शर्मा से हार का मुंह देखना पड़ा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.