Move to Jagran APP

Bihar Elections 2020 : पूर्वी चंपारण में एनडीए और महागठबंधन को उलझन में डाल रही टिकटों की बढ़ती दावेदारी

Bihar Elections 2020 टिकट के लिए पटना से दिल्ली तक लगा चुके हैं दौड़। यहां की अधिकतर सीटों पर एक ही पार्टी से कई दावेदार हो गए हैं। उनकी दावेदारी ने टिकट वितरण की जटिलता बढ़ा दी है। इससे गठबंधनों के सामने पशोपेश की स्थिति है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:48 PM (IST)
Bihar Elections 2020 : पूर्वी चंपारण में एनडीए और महागठबंधन को उलझन में डाल रही टिकटों की बढ़ती दावेदारी
गठबंधनों के सामने पशोपेश की स्थिति है।

पूर्वी चंपारण, अनिल तिवारी। चुनाव से पहले चंपारण में सीटों और टिकटों को लेकर खूब माथापच्ची हो रही है। सूबे के चुनावी मैदान में पहले दो गठबंधन थे, अब हर दिन संख्या बढ़ती जा रही। सीटों के दांव-पेच में किसी की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही। यहां की अधिकतर सीटों पर एक ही पार्टी से कई दावेदार हो गए हैं। उनकी दावेदारी ने टिकट वितरण की जटिलता बढ़ा दी है। इससे गठबंधनों के सामने पशोपेश की स्थिति है। 

loksabha election banner

प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त

रक्सौल में वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह पर ढलती उम्र भारी है। इस सीट पर जदयू नजर गड़ाए हुए है। प्रमोद सिन्हा और जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल अपनी-अपनी दावेदारी जता चुके हैं। महागठबंधन में राजद से सुरेश यादव, रवि मस्करा, डॉ. नदीम अहमद, हरपुर मुखिया अरविंद प्रसाद साह हाथ-पैर मार रहे। कांग्रेस में भी लंबी फेहरिस्त है। पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, डॉ. गौतम व अखिलेश दयाल भी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

छोटे-बड़े सबकी प्रबल दावेदारी

केसरिया में महागठबंधन की ओर से राजद के सीटिंग विधायक राजेश कुमार की प्रबल दावेदारी है। पर, विरोध में एनडीए की ओर से जदयू और भाजपा, दोनों की दावेदारी दिख रही। जदयू से महेश्वर सिंह, रजिया खातून व शालिनी मिश्रा जोर आजमाइश कर रहे, जबकि भाजपा से रामशरण प्रसाद यादव उपस्थिति दर्ज करा रहे।

कई सीटों पर पेच बरकरार

पीपरा में भाजपा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव का टिकट पक्का माना जा रहा है। मगर, एनडीए के सहयोगी जदयू के अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने ही दावेदारी पेश कर इस सुगमता को जटिल बना दिया है। सगौली विधायक रामचंद्र सहनी ढलती उम्र से मायूस हैं। उनके विकल्प के रूप में भाजपा से बंजरिया के प्रमुख ललन सहनी के मैदान में उतरने की चर्चा है। वैसे यहां से हैदराबाद के व्यवसायी अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्र की भी चर्चा जोरों पर है। वे दिल्ली-पटना एक किए हुए हैं। यहां राजद से शशिभूषण सिंह उर्फ शशि सिंह को टिकट मिलने की चर्चा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.