Move to Jagran APP

तेंदुए की दहशत में छोड़ी फसल की रखवाली

हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इंदरगढ़ क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में खौफ है। वर्तमान में खेतों में गेहूं आलू सरसों मटर फसलें खड़ी हैं। जिनौठी गांव निवासी सुधीर सिंह जगतमोहन राजेश रामबहादुर रामलखन चन्द्र भान ने बताया कि तेंदुए के कारण वह अपनी फसलों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनकी फसलें बेसहारा गोवंश और वनरोज बर्बाद कर र

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM (IST)
तेंदुए की दहशत में छोड़ी फसल की रखवाली
तेंदुए की दहशत में छोड़ी फसल की रखवाली

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ (कन्नौज): तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों ने खेतों की रखवाली करना छोड़ दिया। जान की खातिर घर पर बैठे रहते हैं। लिहाजा बेसहारा गोवंश खेतों में भरकस नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं, उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

इंदरगढ़ क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में खौफ है। वर्तमान में खेतों में गेहूं, आलू, सरसों, मटर फसलें खड़ी हैं। जिनौठी गांव निवासी सुधीर सिंह, जगतमोहन, राजेश, रामबहादुर, रामलखन, चन्द्र भान ने बताया कि तेंदुए के कारण वह अपनी फसलों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनकी फसलें बेसहारा गोवंश और वनरोज बर्बाद कर रहे हैं। बताया कि पिछले लगभग सात दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिल रही है। जिसकी सूचना इंदरगढ़ थाने पर भी दी गई। प्रशासन को बताया गया है, मगर मदद नहीं मिल रही है।

उपजिलाधिकारी तिर्वा जयकरन ने बताया कि इंदरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा।

---------

रात भर बैठ रहे अफसर नहीं आया तेंदुआ

जिनौठी गांव में मंगलवार को बकरी के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में डर घर गया है। इसी दिन शाम को ही वन अफसरों ने गांव के बाहर पिजरा लगाकर शिकार के लिए मेमने को बंद कर पूरी रात तेंदुए के आने का इन्तजार किया, लेकिन तेंदुआ नहीं आया। ग्रामीण बताते हैं कि तेंदुआ पिछले सात दिनों से इंदरगढ़ क्षेत्र के ़फ़कीरपुरा, चंदुआ हार, बहोसी, लाख, मनसुखपुरवा, कटईया सहित आसपास के गांवो में चहलकदमी करता हुआ देखा गया है। अग ग्रामीण रात भर जाग कर पशुओं की रखवाली कर रहे हैं। पांच जनवरी को क्षेत्र के हरेईपुर गांव के ग्रामीणों ने सबसे पहले तेंदुए की चहलकदमी देखी थी। प्रभागीय वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता ने बताया जिनौठी गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। लाख बहोसी पक्षी विहार के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील श्रीवास्तव की माने तो क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग की टीम तेंदुए के पद चिन्हों के सैंपल जुटा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.