निर्वाची पदाधिकारी ने सामग्री वितरण केंद्र का किया निरीक्षण
जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह ने वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय वारिसनगर में विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए सामग्री वितरण केंद्र का जायजा लिया।
समस्तीपुर । जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह ने वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय वारिसनगर में विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए सामग्री वितरण केंद्र का जायजा लिया। इस क्रम में पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। मतदान कर्मियों के लिए आराम करने, शौचालय, पानी, हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। कर्मियों की सुविधा के लिए बनाए गए अलग अलग स्थलों को मोटे चिन्ह से दर्शाने का निर्देश दिया, ताकि कोई परेशानी न हो। मतदान कर्मियों को वाहन पार्किंग के लिए नर्सरी मैदान विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति भवन के सभागार में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसमें अलग-अलग मतदान केंद्रों से मतदान की स्थिति पर नजर रहेगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज मौजूद रहे।