Move to Jagran APP

बिहार चुनाव : CPI नेता कन्हैया बोले- जनता ने बना लिया है मन, पांच दलों का महागठबंधन बदलेगी बिहार की सूरत

Bihar Assembly Election 2020 सीपीआई के राष्ट्रीय युवा नेता कन्हैया कुमार ने कहा- इस बार जनता ने मन बना लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में वह वोट की चोट से बदलाव चाहती है। वृंदा करात बोलीं- सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीति इस बार जनता नहीं करेगी बर्दाश्त।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:01 PM (IST)
बिहार चुनाव : CPI नेता कन्हैया बोले- जनता ने बना लिया है मन, पांच दलों का महागठबंधन बदलेगी बिहार की सूरत
समस्तीपुर में सभा को संबोधित करते कन्हैया कुमार

समस्तीपुर, जेएनएन। हमलोग पांच पार्टियों का महागठबंधन बनाकर बिहार का सूरतेहाल बदलना चाहते हैं। इस बार जनता ने मन बना लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में वह वोट की चोट से बदलाव चाहती है। उक्त बातें जेपीएनएस मैदान नरहन और दलसिंहसराय में महती जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के राष्ट्रीय युवा नेता कन्हैया कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जो हमारे कल के भविष्य हैं। उसे सुरक्षित करने के लिए महागधबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाना पड़ेगा। लम्बे अरसे बाद इस बार विधानसभा चुनाव में रोजगार की चर्चा हो रही है। हमलोगों ने 10 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देने, वृद्ध और विधवाओं को पेंशन दोगुना करने, समान काम का समान वेतन देने का वादा घोषणा पत्र के माध्यम से किया है।

loksabha election banner

बिहार में प्रतिभाई संभावनाओं की कमी नहीं है। फिर भी इस संभावनाओं को मार दिया जाता है। नौकरी के नाम पर परीक्षा लेने का और रद करने का एक धंधा बन चुका है। यदि बिहार में स्टीमेट का घोटाला रोक दिया जाय तो बिहार में भी विकास की गंगा बह सकती है। बिहार भी बीमारू नहीं, बल्कि सुचारू राज्य बन सकता है। गरीबों के रुपये से अब फुटानी नहीं चलेगी। इसलिए बिहार में बदलाव जरूरी है। कोरोना महामारी जैसी खतरनाक बीमारी ने ही बेकारी की समस्या उत्पन्न की है। बेकारी की समस्याओं से निजात और युवाओं को रोजगार का अवसर देकर हर जाति व धर्म के लोगों को आत्मसम्मान दिया जाएगा।

महागठबंधन बिहार का भविष्य बदलेगा। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि बिहार का हर एक मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाएं काफी मेहनती हैं। राज्य और केन्द्र सरकार की घोर गरीब विरोधी नीति बिहार की जनता इस बार बर्दाश्त नहीं करेगी। विधानसभा चुनाव में अपनी उपेक्षा का करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भूखे-प्यासे लोग सैकड़ों किलोमीटर बच्चों को पीठ पर लादकर बिहार लौटे। प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा एकमात्र केरल राज्य ने सफलतापूर्वक किया। वहां लाल झंडे की सरकार है। यहां 5 फीसद किसान भी अपने उपज का दाम नहीं पाते हैं। आंगनवाड़ी सेविका, आशा, स्कील वर्कर आदि ने खूब काम किया है।

मौजूदा सरकार ने उनके मेहनत के मुताबिक, मजदूरी नहीं दी है। विधवा को पेंशन राशि नहीं बढ़ाई गई। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सरकारी विभागों की स्थिति दयनीय होती जा रही। उन्होंने कहा कि नजर, नीयत, नीति और नेता सही होना चाहिए। अपने संबोधन के दौरान वह जदयू और भाजपा पर लगातार हमलावर रही। कहा कि इस बार बिहार में चमत्कार होगा। नीतीश कुमार के बयान को तरोताजा करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे। मगर, भाजपा में नहीं जाएंगे। इस बार जनता उन्हें मिट्टी में मिलाने का मूड बना लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने और मंच संचालन राम दयाल भारती ने की। सभा को माकपा प्रदेश सचिव अवधेश कुमार ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.