Move to Jagran APP

बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला बोले- नीतीश कुमार को अब नहीं देखना चाहती जनता, बनेगी महागठबंधन की सरकार

मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा- नीतीश का हाल देख भाजपा असमंजस की स्थिति में है। उसके पोस्टरों से नीतीश कुमार गायब हो गए हैं। भाजपा समझ नहीं पा रही कि वह क्या करें।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:22 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला बोले- नीतीश कुमार को अब नहीं देखना चाहती जनता, बनेगी महागठबंधन की सरकार
मुजफ्फरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शुक्ला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की लहर है। रैलियों में नीतीश कुमार का जिस तरह से विरोध हो रहा उससे साफ है जनता उनको अब देखना नहीं चाहती। तेजस्वी यादव की लोकप्रियता एवं कांग्रेस के अनुभव से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही पहला काम 10 लाख युवाओं को नौकरी देना है। नीतीश का हाल देख भाजपा असमंजस की स्थिति में है। उसके पोस्टरों से नीतीश कुमार गायब हो गए हैं। भाजपा समझ नहीं पा रही कि वह क्या करें। उन्होंने उक्त बातें सोमवार को तिलक मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

loksabha election banner

महागठबंधन की सरकार युवाओं को रोजगार देगी

 तेजस्वी के शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा की तेजस्वी क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं और खिलाड़ी पढ़ाई में थोड़ा कमजोर होता है। लेकिन इसके लिए उसकी योग्यता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। आज नीतीश कुमार तेजस्वी की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। उस समय कहां थे जब उनकी सरकार में वह उपमुख्यमंत्री बने थे। 10 सालों में बिहार का क्या विकास हुआ यह जनता की प्रतिक्रिया बता रही है। विकास के नाम पर उन्होंने सिर्फ बिहार की जनता को ठगने का काम किया है।  इसलिए जनता ने उन्हें विदा करने का मन बना लिया है। बिहार एक युवा राज्य है, लेकिन सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नहीं की। वे बेरोजगार होकर सड़कों पर भटक रहे हैं। महागठबंधन की सरकार युवाओं को रोजगार देगी। उनको भटकने नहीं देगी।

डबल इंजन की सरकार जनता के उम्मीदों पर विफल 

 उन्होंने कहा कि बिहार के मजदूर कुशल है। राज्यों की प्रगति में योगदान देते हैं, लेकिन उनका अपना राज्य उनके लिए कुछ नहीं कर सका। अन्य राज्य बिहार के मजदूरों को अपने यहां बुला कर काम दे रहे हैं। आखिर नीतीश कुमार ने क्या किया कि यहां के मजदूरों को बाहर जाकर नौकरी करनी पड़ रही है। डबल इंजन की सरकार जनता के उम्मीदों पर विफल साबित हुई है। आज का हर वर्ग नीतीश कुमार से नाराज है और वह एक युवा मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी की ओर देख रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चिराग पासवान को आगे करके जो खेल खेला था आज वह उनके लिए उल्टी साबित हो रही है। जनता भाजपा के इस खेल को अच्छी तरह से जानती है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेरा, आलोक कुमार शर्मा, केंद्रीय पर्यवेक्षक आकांक्षा ओला एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.