Move to Jagran APP

Bihar, Aurai Election 2020 : मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से भाजपा ने इस उम्मीदवार पर जताया अपना भरोसा, यह फैक्टर रहा हावी

Bihar Kurhani Assembly Election 2020 औराई में भी भाजपा ने अपने स्टैंड में कोई बदलाव नहीं किया है। रामसूरत राय को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है। वे 2015 के चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी थे और नजदीकी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:27 AM (IST)
Bihar, Aurai Election 2020 : मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से भाजपा ने इस उम्मीदवार पर जताया अपना भरोसा, यह फैक्टर रहा हावी
2015 में राजद के डॉ. सुरेंद्र कुमार ने 66958 वोट के साथ जीत हासिल की थी।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसूरत राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वे औराई सीट से भाजपा और एनडीए के उम्मीदवार होंगे। पिछले चुनाव में भी वे भाजपा प्रत्याशी थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके नाम की घोषणा आशा के अनुरूप ही की गई है। 

loksabha election banner

औराई में 149192 पुरुष और 127190 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2015 में राजद के डॉ. सुरेंद्र कुमार ने 66958 वोट के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के रामसूरत राय को ही हराया था। इससे पहले वर्ष 2010 के चुनाव में भाजपा के सिंबल पर रामसूरत राय ने राजद के डॉ. सुरेंद्र कुमार को हराया था। 2005 में जदयू के अर्जुन राय विजयी रहे थे। उन्होंने निर्दल अभय कुमार को हराया था। औराई विधानसभा सीट पर लंबे समय तक समाजवादी नेता गणेश यादव का दबदबा रहा था। लेकिन, 2005 के बाद वहां पर बदलाव हुआ और भाजपा-जदयू गठबंधन की ओर से जदयू के टिकट पर अर्जुन राय चुनाव जीते। उसके बाद वह सांसद बने तो यह सीट भाजपा के कोटा में गई। वहां पर भाजपा की अच्छी पैठ मानी जाती है। अभी यह सीट राजद के पास है। डॉ.सुरेन्द्र कुमार चुनाव जीते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.