Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: राजद ने तय किए 30 प्रत्याशियों के नाम, पार्टी के दिग्गज भी मैदान में

Bihar Election 2020 प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र शिवानंद तिवारी के पुत्र व कांति सिंह के बेटे को भी मिला टिकट। दुष्‍कर्म के सजायाफ्ता राजवल्लभ यादव की पत्नी भी होंगी प्रत्याशी। सिटिंग सीट पर बहुत अधिक बदलाव नहीं किया गया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 08:37 PM (IST)
Bihar Election 2020: राजद ने तय किए 30 प्रत्याशियों के नाम, पार्टी के दिग्गज भी मैदान में
नेता प्रतिपक्ष व राजद के सीएम कैंडिडेट तेजस्‍वी यादव की तस्‍वीर।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Election 2020: राजद (RJD) ने भी पांच अक्‍टूबर, सोमवार को पहले चरण (first phase) को ले अपने तीस प्रत्याशियों (30 candidates) के नाम तय कर दिए। पार्टी के कई दिग्गजों के परिजनों (relatives of party Vetran leaders)  के टिकट फाइनल किए गए हैैं। सिटिंग सीट पर भी राजद ने कुछ बदलाव किए हैं।

loksabha election banner

पार्टी के दिग्‍गजों के पुत्रों को भी टिकट

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर कुमार सिंह को राजद ने रामगढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी को शाहपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक व दुष्‍कर्म की सजा काट रहे राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को राजद ने नवादा से टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। संदेश के विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को टिकट दिया गया है।

रामा सिंह की पत्‍नी को टिकट देने पर हंगामा

सोमवार को पूर्व सांसद रामा सिंह के राजद में एंट्री और उनकी पत्‍नी को महनार से टिकट दिए जाने की सूचना पर राजद कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी के आवास के सामने जमकर हंगामा किया। उस वक्‍त राबड़ी आवास से निकल रहे प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह की गाड़ी को भी कार्यकर्ताओं ने घेर कर हंगामा किया।

राजद के प्रत्याशियों की सूची

1. बाराचट्टी - समता देवी

2. बेलागंज- सुरेंद्र यादव

3.बोधगया- सर्वजीत कुमार

4.जगदीशपुर- रामविशुुन लोहिया

5. नोखा- अनीता देवी

6. जमुई- विजय प्रकाश

7.रामगढ़- सुधाकर कुमार सिंह

8. बेलहर- रामदेव यादव

9. झाझा- राजेंद्र यादव

10. मखदुमपुर- सूबेदार दास

11. चकाई- सावित्री देवी

12. शाहपुर- राहुल तिवारी

13. जहानाबाद- सुदय यादव

14. शेखपुरा- विजय सम्राट

15. नवीनगर- डब्ल्यू सिंह

16. ओबरा- ऋषि सिंह

17. सुल्तानगंज- टुनटुन साह

18. मोकामा- अनंत सिंह

19. चैनपुर- भोला यादव

20. नवादा- विभा देवी

21. रजौली- प्रकाश वीर

22. इमामगंज- उदय नारायण चौधरी

23. अतरी- अजय यादव

24. गोह - भीम यादव

25. कुर्था- बागी वर्मा

26.ब्रह्मïपुर- शंभुनाथ यादव

27.संदेश- किरण देवी

28. धोरैया- भूदेव चौधरी

29.कटोरिया- स्वीटी सीमा हेंब्रम

30 तारापुर- दिव्या प्रकाश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.