Bihar Election 2020: मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा राजद पर निशाना, कहा कट्टरपंथियों से है सांठगांठ
Bihar Election 2020 केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और राजद दोनों पर ही निशाना साधा है। उन्होंने इन पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पूछा जमात-ए-इस्लामी पीएफआइ और ऐसे अन्य तत्वों के साथ अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं करते हैं।
पटना/ नई दिल्ली, जेएनएन। Bihar Election 2020: बिहार की चुनावी रण में जुबानी जबान तेज हो गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और राजद दोनों पर ही निशाना साधा है। उन्होंने इन पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहती है, वही कट्टरपंथ को प्रायोजित कर बढ़ावा दे रही है। वे हमारे लिए अलग-अलग सवाल ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हेंं जमात-ए-इस्लामी, पीएफआइ और ऐसे अन्य तत्वों के साथ अपना रुख स्पष्ट नहीं करते हैं।
यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा
मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन की तरफ से सीएम चेहरे तेजस्वी को लेकर कहा कि राजद ने जमात-ए-इस्लामी और अन्य बिहार में कट्टरपंथी तत्वों के साथ साठगांठ की है। यह सारे सवाल राजनीति से प्रेरित नहीं है यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। जनता अपने मुद्दे लेकर बैठी है। वहीं, नेता उन मुद्दों के बीच अपना फार्मूला साध रहे।
कांग्रेस का केरल में भी सांठगांठ
केरल में कांग्रेस ने स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन केरल में आगामी निकाय चुनावों के लिए जमात-ए-इस्लामी के राजनीतिक धड़े वेल्फेयर पार्टी ऑफ इंडिया के साथ गठबंधन किया है।
गठबंधन के बाद कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के निशाने पर
बता दें कि जमात-ए-इस्लाम संगठन कश्मीर में अलगाववाद की मांग लंबे अरसे से करता आया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस संगठन का नाम प्रमुखता से मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। इस संगठन के देश-विदेश में अनुषांगिक संगठन काम करते हैं। केरल में मुस्लिम आबादी वादे इलाके में संगठन सक्रिय है। स्थानीय चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इसके बाद से विपक्षी पार्टियों के निशाने पर कांग्रेस आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को बिहार चुनाव में उठा दिया है।