Move to Jagran APP

ब‍िहार चुनाव 2020: पश्च‍िम चंपारण के बगहा में बाद में आई मतदान में तेजी, कई जगहों पर ईवीएम खराब

Bihar Election 2020 ज‍िले के बगहा अनुमंडल के तीनों विधान सभा व लोकसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे तक पांच फीसद मतदान हुआ है। वहीं आधा दर्जन जगहों पर ईवीएम खराब की शिकायत पर वहां मतदान शुरू नहीं हो सका है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:58 PM (IST)
ब‍िहार चुनाव 2020: पश्च‍िम चंपारण के बगहा में बाद में आई मतदान में तेजी, कई जगहों पर ईवीएम खराब
लोग सुबह से ही मतदान के ल‍िए केंद्रों पर पहुंच गए हैं।

पश्च‍िम चंपारण, जेएनएन। Bihar Election 2020:  शनिवार की सुहानी सुबह में तुषारापात के कारण गुलाबी ठंड सा एहसास होता था। सुबह के सात बजते-बजते बगहा विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश बूथों पर मतदाता कतारबद्ध हो चुके थे। मतदान पूर्व की औपचारिकता पूरी करने के बाद जब वोटिंग शुरू हुई तो लोगों का उत्साह  देखते ही बनता था। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं तक अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह आठ बजते बजते लोकतंत्र जवान हो गया और करीब पांच फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नौ बजे तक बगहा विस क्षेत्र में सात फीसद व 11 बजे तक 17 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम शेखर आनंद ने कहा कि करीब डेढ़ दर्जन बूथों पर तकनीकी खराबी के कारण वोटिंग में आंशिक देरी हुई, लेकिन सभी मशीनाें को ठीक कराकर मतदान शुरू करा लिया गया। दूसरी ओर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में सूुबह 11 बजे तक 16 फीसद तथा रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 23 फीसद मतदान हुआ। 

loksabha election banner

आधी आबादी की मजबूत उपस्थिति :- 

अधिकांश बूथों पर महिला मतदाताओं की दमदार उपस्थिति से यह तय हो गया कि मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ेगा। कई महिला मतदाताओं  ने वोट देकर लौटने के बाद चौकी-बरतन संभाला। कहा कि राज्य के विकास के लिए एक सशक्त सरकार आवश्यक है। इसलिए मतदान के बाद ही हमने सामान्य दिनचर्या शुरू की। 

ज‍िले के बगहा अनुमंडल के तीनों विधान सभा व लोकसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे तक पांच फीसद मतदान हुआ है। वहीं आधा दर्जन जगहों पर ईवीएम खराब की शिकायत होने पर वहां मतदान शुरू नहीं हो सका है। 

बगहा विधानसभा के नरईपुर बूथ संख्या 156 पर ईवीएम खराब होने के कारण 7:25 तक मतदान शुरू नहीं हो सका। कुछ देर बाद 7:40 पर ईवीएम सही होने के बाद ही मतदान शुरू हुआ।

रामनगर के बूथ संख्या 100 प्राथमिक विद्यालय में ईवीएम खराबी के कारण आधा घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ। वाल्मीकिनगर विस के जमुनापुर फरसहनी के बूथ संख्या 127, 128 पर ईवीएम खराब होने से अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका। बगहा एक बहुअरवा के बूथ संख्या 66 पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे मतदान बाधित है। रामपुर मतदान केंद्र 141 पर ईवीएम खराब होने से सुबह आठ बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। 

बगहा: सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

बगहा - 8.00 फीसद

वाल्मीकिनगर - 7 फीसद

रामनगर- 8 फीसद

वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव-8 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.