Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: बिहार के राजनीतिक दलों के वार रूम तैयार , नीतीश-तेजस्‍वी के ताकत की होगी परीक्षा

Bihar Election 2020 बिहार में पहले चरण का रण आज से शुरू होगा । पहले चरण के चुनाव में राजद-जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। पिछली बार जदयू महागठबंधन में शामिल था। इस बार राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। जानिए इन 71 सीटों पर किसकी हुई थी जीत...।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 07:50 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 02:09 PM (IST)
Bihar Election 2020:  बिहार के राजनीतिक दलों के वार रूम तैयार , नीतीश-तेजस्‍वी के ताकत की  होगी परीक्षा
बिहार के सीएम व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की तस्‍वीर।

पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। Bihar Election 2020: 28 अक्टूबर की पहली लड़ाई के लिए आज 1 अक्टूबर, गुरुवार से मैदान सज जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव प्रबंधन संभाल रहे प्रशासनिक महकमे में गहमगहमी बढ़ जाएगी। बिहार के राजनीतिक दलों के वार रूम भी तैयार हो गए हैं। चुनावी 'महाभारत' के नियम कोरोना काल की वजह से बदले-बदले हैं। नामांकन से लेकर मतदान तक के लिए शारीरिक दूरी के कड़े अनुशासन लागू हैं। पहली लड़ाई के शुरुआती दिन आइए जान लेते हैं कि इन 71 सीटों पर पिछला मुकाबला कैसा था...।

loksabha election banner

राजद-जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण की 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में राजद-जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। 2015 में हुए पिछले चुनाव में इन 71 सीटों में सबसे अधिक सीटें 27 राजद के खाते में गई थीं। जदयू 17 सीटों के साथ दूसरे, भाजपा 13 सीटों के साथ तीसरे और कांग्रेस नौ सीटों के साथ चौथे स्थान पर थी। हालांकि उस चुनाव में जदयू-राजद के साथ था जबकि भाजपा, लोजपा, हम और रालोसपा एक साथ थे। इस हिसाब से महागठबंधन भारी पड़ा था। इस बार समीकरण अलग हैं। भाजपा-जदयू के साथ हम भी एनडीए के साथ है। ऐसे में नया समीकरण बड़ा उलटफेर कर सकता है।

नौ-पांच से जदयू पर भारी पड़ा था कमल :

पहले चरण की 71 सीटों में 14 पर पिछली दफा जदयू-भाजपा आमने-सामने थे। दोनों की टक्कर में भाजपा भारी पड़ी थी। भाजपा नौ जबकि जदयू पांच सीटों पर जीतने में कामयाब रहा था। लखीसराय, बाढ़, भभुआ, चैनपुर, गोह, गुरुआ, हिसुआ, वरसलीगंज और झाझा में भाजपा ने जदयू को पटखनी दी थी। वहीं, अमरपुर, बेलहर, राजपुर, दिनारा और नबीनगर में जदयू का तीर भाजपा के कमल पर भारी पड़ा था।

हम पर चार-एक से भारी पड़ा था जदयू :

पिछले चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा रहे जदयू की जीतन राम मांझी की पार्टी हम से पांच सीटों पर आमने-सामने की टक्कर हुई थी जिसमें जदयू चार सीट शेखपुरा, घोसी, शेरघाटी और टेकारी पर विजयी रहा था। वहीं हम महज एक सीट इमामगंज पर जदयू को हरा पाया। यह सीट जीतन राम मांझी ने उदय नारायण चौधरी को हराकर जीती थी।

लोजपा से दोनों सीटें जीता था जदयू :

पिछली दफा लोजपा और जदयू जमालपुर और रफीगंज सीट पर आमने-सामने थे। दोनों ही सीटों पर जदयू के उम्मीदवरों ने लोजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। इसके अलावा पिछली दफा माले को दो और रोलसपा को एक सीट मिली थी।

2010 में एनडीए का चला था जादू :

इस बार का चुनाव काफी हद तक 2010 के समीकरण पर हो रहा है। जदयू-भाजपा एक साथ हैं, जबकि राजद-कांग्रेस एक साथ। 2010 में इन 71 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए 61 सीटें जीतकर भारी पड़ा था। जदयू को 39 और भाजपा को 22 सीटों पर जीत मिली थी। राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के लिए सिर्फ 10 सीटें बची थीं। 2015 में समीकरण बदला तो परिणाम पलट गया था। जदयू और भाजपा दोनों को घाटा हुआ जबकि राजद और कांग्रेस फायदे में रहे। राजद की सीटें पांच से बढ़कर 27 और कांग्रेस की सीट एक से बढ़कर नौ हो गई थी।

सबसे अधिक सीटें

राजद : 27

जदयू : 17

भाजपा : 13

कांग्रेस : 09

भाकपा माले : 02

हम : 01

रालोसपा : 01

निर्दलीय : 01

---------------

14 सीटों पर आमने-सामने थे जदयू-भाजपा

अमरपुर, बेलहर, बाढ़, चैनपुर, लखीसराय, राजपुर, भभुआ, दिनारा, गोह, नबीनगर, गुरुआ, हिसुआ, वरसलीगंज, झाझा।

पांच सीटों पर जदयू-हम की हुई थी टक्कर

शेखपुरा, घोसी, शेरघाटी, इमामगंज, टेकारी।

चार पर जदयू, एक पर हम

दो सीटों पर जदयू-लोजपा का आमना-सामना

जमालपुर, रफीगंज

पहले चरण की 71 सीटों का ऐसा रहा था परिणाम

कहलगांव :

विजयी :सदानंद सिंह कांग्रेस,

हारे: नीरज कुमार मंडल लोजपा

 सुल्तानगंज :

विजयी : सुबोध राय, जदयू

हारे: हिमांशु प्रसाद, रालोसपा

अमरपुर :

विजयी : जनार्दन मांझी जदयू

हारे: मृणाल शेखर, भाजपा

 धोरैया (एससी) :

विजयी : मनीष कुमार, जदयू

हारे: भूदेव चौधरी, रालोसपा

 बांका :

विजयी :राम नारायण मंडल, भाजपा

हारे: जफरुल होदा, राजद

कटोरिया (एसटी) :

विजयी : स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, राजद

हारे: निक्की हेम्ब्रम, भाजपा

 बेलहर :

विजयी : गिरिधारी यादव, जदयू

हारे: मनोज यादव, भाजपा

 तारापुर :

विजयी : एमएल चौधरी, जदयू

हारे: शकुनी चौधरी, हम

 मुंगेर :

विजयी : विजय कुमार विजय, राजद

हारे: प्रणब कुमार, भाजपा

 जमालपुर :

विजयी : शैलेश कुमार, जदयू

हारे: हिमांशु कुंवर : लोजपा

 सूर्यगढ़ा :

विजयी : प्रहलाद कुमार, राजद 

हारे: प्रेमरंजन पटेल, भाजपा

 लखीसराय :

विजयी : विजय कुमार सिन्हा, भाजपा

हारे: रामानंद मंडल, जदयू

 शेखपुरा : विजयी : रंधीर कुमार सोनी, जदयू

हारे: नरेश साव, हम

 बरबीघा :

विजयी :सुदर्शन कुमार, कांग्रेस

हारे: शिव कुमार, रालोसपा

 मोकामा :

विजयी :अनंत कुमार सिंह, निर्दलीय

हारे: नीरज कुमार, जदयू

 बाढ़ :

विजयी : ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, भाजपा

हारे: मनोज कुमार, जदयू

 मसौढ़ी (एससी) :

विजयी : रेखा देवी, राजद

हारे: नूतन पासवान, हम

 पालीगंज :

विजयी : जयवद्र्धन यादव, राजद

हारे: रामजन्म शर्मा, भाजपा

 बिक्रम :

विजयी : सिद्धार्थ, कांग्रेस

हारे: अनिल कुमार, भाजपा

 संदेश :

विजयी : अरुण कुमार, राजद

हारे: संजय सिंह, भाजपा

 बड़हरा :

विजयी : सरोज यादव, राजद

हारे: आशा देवी, भाजपा

 आरा :

विजयी :मो. नवाज आलम, राजद

हारे: अमरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा

 अगिआंव (एससी) :

विजयी : मनोज कुमार, सीपीआइ माले

हारे: शिवेश कुमार, भाजपा

 तरारी :

विजयी : सुदामा प्रसाद, सीपीआइ माले

हारे: गीता पांडेय, लोजपा

 जगदीशपुर :

विजयी : रामविष्णु सिंह, राजद

हारे: राकेश रोशन, रालोसपा

 शाहपुर :

विजयी : राहुल तिवारी, राजद

हारे: विशेश्वर ओझा, भाजपा

 ब्रह्मपुर :

विजयी : शंभुनाथ यादव, राजद

हारे: विवेक ठाकुर, भाजपा

 बक्सर :

विजयी : संजय कुमार तिवारी, कांग्रेस

हारे: प्रदीप दुबे, भाजपा

 डुमरांव :

विजयी : ददन यादव, जदयू

हारे: रामबिहारी सिंह, रालोसपा

 राजपुर (एससी) :

विजयी : संतोष कुमार निराला, जदयू

हारे: बिश्वनाथ राम, भाजपा

 रामगढ़ :

विजयी : अशोक कुमार सिंह, भाजपा

हारे: अंबिका सिंह, राजद

 मोहनियां(एससी) :

विजयी : निरंजन राम, भाजपा

हारे: संजय कुमार, कांग्रेस

 भभुआ :

विजयी : आनंद भूषण पांडेय, भाजपा

हारे: डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जदयू

 चैनपुर :

विजयी : ब्रजकिशोर बिंद, भाजपा

हारे: मो. जामा खान बसपा, महाबली सिंह, जदयू

 चेनारी(एससी) :

विजयी : ललन पासवान, रालोसपा

हारे: मंगल राम, कांग्रेस

 सासाराम :

विजयी : अशोक कुमार, राजद

हारे: जवाहर प्रसाद, भाजपा

 करगहर :

विजयी : बशिष्ठ सिंह, जदयू

हारे: बीरेंद्र कुमार सिंह, रालोसपा

 दिनारा :

विजयी : जय कुमार सिंह, जदयू

हारे: राजेंद्र कुमार सिंह, भाजपा

 नोखा :

विजयी : अनिता देवी, राजद

हारे: रामेश्वर प्रसाद, भाजपा

 डेहरी :

विजयी : मो. इलियास हुसैन, राजद

हारे: जीतेंद्र कुमार, रालोसपा

काराकट :

विजयी : संजय कुमार सिंह, राजद

हारे: राजेश्वर राज, भाजपा

 अरवल :

विजयी : रवीेंद्र सिंह, राजद

हारे: चितरंजन कुमार, भाजपा

 कुर्था :

विजयी : सत्यदेव सिंह, जदयू

हारे: अशोक कुमार वर्मा, रालोसपा

 जहानाबाद :

विजयी : मुद्रिंका सिंह यादव, राजद

हारे: प्रवीण कुमार, रालोसपा

 घोसी :

विजयी : कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जदयू

हारे: राहुल कुमार, हम

 मखदुमपुर(एससी) :

विजयी : सूबेदार दास, राजद

हारे: जीतन राम मांझी, हम

 गोह :

विजयी : मनोज कुमार, भाजपा

हारे: डॉ. रणविजय कुमार, जदयू

 ओबरा :

विजयी : बीरेंद्र कुमार सिन्हा, राजद

हारे: चंद्रभूषण वर्मा, रालोसपा

 नबीनगर :

विजयी : वीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू

हारे: गोपाल नारायण सिंह, भाजपा

 कुटुम्बा(एससी) :

विजयी : राजेश कुमार, कांग्रेस

हारे: संतोष कुमार सुमन, हम

 औरंगाबाद :

विजयी : आनंद कुमार सिंह, कांग्रेस

हारे: रामाधार सिंह, भाजपा

 रफीगंज :

विजयी : अशोक कुमार सिंह, जदयू

हारे: प्रमोद कुमार सिंह, लोजपा

 गुरुआ :

विजयी : राजीव नंदन, भाजपा

हारे: रामचंद्र प्रसाद सिंह, जदयू

 शेरघाटी :

विजयी : विनोद प्रसाद यादव, जदयू

हारे: मुकेश कुमार यादव, हम

 इमामगंज(एससी) :

विजयी : जीतन राम मांझी, हम

हारे: उदय नारायण चौधरी, जदयू

 बाराचट्टी :

विजयी : समता देवी, राजद

हारे: सुधा देवी, लोजपा

 बोधगया :

विजयी : कुमार सर्वजीत, राजद

हारे: श्यामदेव पासवान, भाजपा

 गया टाउन :

विजयी : प्रेम कुमार, भाजपा

हारे: प्रियरंजन, कांग्रेस

 टेकारी :

विजयी : अभय कुमार सिन्हा, जदयू

 हारे: अनिल कुमार, हम

 बेलागंज :

विजयी : सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजद

हारे: शरीम अली, हम

 अतरी :

विजयी : कुंती देवी, राजद

हारे: अरविंद कुमार सिंह, लोजपा

 वजीरगंज :

विजयी : अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस

हारे: बीरेंद्र सिंह, भाजपा

 रजौली(सुरक्षित) :

विजयी : प्रकाश वीर, राजद

हारे: अर्जुन राम, भाजपा

 हिसुआ :

विजयी : अनिल सिंह, भाजपा

हारे: कौशल यादव, जदयू

 नवादा :

विजयी : राजबल्लभ प्रसाद, राजद,

हारे: इंद्रदेव प्रसाद, रालोसपा

 गोविंदपुर :

विजयी : पूर्णिमा यादव, कांग्रेस

हारे: फुला देवी, भाजपा

 वरसलीगंज :

विजयी : अरुणा देवी, भाजपा

हारे: प्रदीप कुमार, जदयू

 सिकंदरा(एससी) :

विजयी : सुधीर कुमार, कांग्रेस

 हारे: सुभाष चंद्र बोस, लोजपा

 जमुई :

विजयी : विजय प्रकाश, राजद

हारे: अजय प्रताप, भाजपा

 झाझा :

विजयी : रबींद्र यादव, भाजपा

हारे: दामोदर रावत, जदयू

 चकाई :

विजयी : सावित्री देवी, राजद

हारे: सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय, विजय कुमार सिंह, लोजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.