Move to Jagran APP

बिहार चुनाव 2020 : बांका सीट पर बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला, दांव पर रामनारायण मंडल की प्रतिष्ठा

बांका में इस बार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और यहां के सिटिंग विधायक रामनारायण मंडल की प्रतिष्ठ दाव पर है। राजद ने इस सीट से पूर्व मंत्री डॉ. जावेद इकबाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:48 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020 : बांका सीट पर बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला, दांव पर रामनारायण मंडल की प्रतिष्ठा
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल

भागलपुर, जेएनएन। बांका विधानसभा सीट राज्य की अहम विधानसभा सीटों में से एक है। यहां हाल के कई चुनावों में बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला रहा है। इस बार भी यही हाल है। यहां से बीजेपी ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और यहां के सिटिंग विधायक रामनारायण मंडल को फिर से इस बार मैदान में उतारा है। वहीं, राजद ने इस सीट से पूर्व मंत्री डॉ. जावेद इकबाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

loksabha election banner

अब तक के चुनाव में छह बार कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की है, वहीं पांच बार भाजपा ने इस सीट पर अपना झंडा लहराया है। भाजपा के वर्तमान विधायक राम नारायण मंडल ही यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसके पूर्व बांका विधानसभा से एक बार जनसंघ के नेता बीएल मंडल 1967 में विधायक चुने गए थे। वहीं, इस इस सीट से जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस के बाद भाजपा का दबदबा रहा है।

रामनारायण मंडल और जावेद अंसारी के बीच पहले भी रहा है कांटे का टक्कर

बांका सीट पर पहले भी भाजपा के रामनारायण मंडल और राजद के जावेद अंसारी के बीच कांटे का टक्कर रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां पर दो लाख 35 वोटर थे। इसमें से 52.91 फीसदी पुरुष और 47.08 फीसदी महिला वोटर्स थीं। 58 फीसदी वोटिंग इस सीट पर हुई थी। 2015 में राजद ने यहां से जफरूल होदा को उतारा था। इस चुनाव में बीजेपी के राम नारायण मंडल ने राजद के जफरूल को तीन हजार के नजदीकी अंतर से पटकनी दी थी।

पहली बार 1986 में बीजेपी को मिली जीत

बांका में बीजेपी को पहली बार 1986 में जीत मिली। जे यादव ने उपचुनाव में कांग्रेस के टी अंसारी को हराया था। बीजेपी की ये जीत अगले चुनाव में भी कायम रही। बांका विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आई। पहले चुनाव में कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह को यहां से जीत मिली थी। इसके अगले चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने बाजी मारी।लेकिन 1986 के बाद से उसे जनता ने नकार दिया और तब से कांग्रेस यहां पर जीत की आस लगाई है।

बांका जिले की कुल जनसंख्या

2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की जनसंख्या 366489 है। बांका की 87.45 फीसदी आबादी ग्रामीण और 12.55 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है।

अबतक रहे विधायक

1952 राघवेन्द्र नारायण सिंह- कांग्रेस

1957 विंधवासिनी देवी- कांग्रेस

1962 ब्रजमोहन सिंह- स्वतंत्र

1967 बीएल मंडल- भारतीय जनसंघ

1969 चन्द्रशेखर सिंह- कांग्रेस

1972 चन्द्रशेखर सिंह- कांग्रेस

1977 सिंधेश्वर प्रसाद सिंह- जनता पार्टी

1980 चन्द्रशेखर सिंह- कांग्रेस

1985 चन्द्रशेखर सिंह- कांग्रेस

1990 राम नारायण मंडल- भाजपा

1995 जावेद इकबाल अंसारी- जनता पार्टी

2000 राम नारायण मंडल- भाजपा

2005 राम नारायण मंडल- भाजपा

2010 जावेद इकबाल अंसारी- राजद

2015 राम नारायण मंडल- भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.