Bihar, East Champaran Election 2020 : पूर्वी चम्पारण में दो मंत्रियों समेत चार भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन आज, आएंगे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
Bihar East Champaran Election 2020 नामांकन समारोह को संबोधित करने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल आएंगे।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। Bihar, East Champaran Election 2020 : जिले में राज्य सरकार के दो मंत्रियों समेत चार भाजपा प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित नामांकन समारोह को संबोधित करने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल आएंगे। जिन भाजपा प्रत्याशियों का आज नामांकन होगा उनमें मोतिहारी से राज्य के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, मधुबन से राज्य के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर, गोविन्दगंज से सुनील मणि तिवारी व हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान शामिल हैं। नामांकन समारोह के लिए शहर के राजेंद्र नगर भवन प्रांगण में तैयारी चरम पर है। बताया गया है कि मंत्री प्रमोद पहले नामांकन दाखिल करेंगे फिर सभा होगी। नामांकन मोतिहारी, अरेराज और पकड़ीदयाल में होगा।