Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020: बांका में गाडिय़ां दौराने में एनडीए आगे, महागठबंधन पीछे-पीछे

बांका में आयोग से बचने के लिए कई उम्मीदवार बिना अनुमति लिए चुनाव प्रचार के लिए अपनी गाडिय़ां दौड़ा रहे हैं। सबसे अधिक बांका में राजस्व मंत्री 18 गाडिय़ां और दूसरे नंबर पर रालोसपा के कौशल ङ्क्षसह 12 गाडिय़ा दौड़ा रहे है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:33 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020:  बांका में गाडिय़ां दौराने में एनडीए आगे, महागठबंधन पीछे-पीछे
चुनाव प्रचार में गाडिय़ां दौराने में एनडीए आगे हैं, जबकि महागठबंधन पीछे हैं।

बांका [बिजेन्द्र कुमार राजबंधु]। विधान सभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे रेस पकडऩे लगा है। उम्मीदवारों द्वारा अपनी-अपनी पकड़ बनाने के लिए हर गांव व टोले में जाना शुरु कर दिए हैं। किस उम्मीदवार का कितना पकड़ जनता में है यह तो आनेवाला समय ही बताएगा। पर चुनाव प्रचार में गाडिय़ां दौराने में जिला के पांचों विधान सभा क्षेत्रों के 62 उम्मीदवारों में एनडीए आगे हैं, जबकि महागठबंधन पीछे हैं।

loksabha election banner

इसमें सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका से भाजपा उम्मीदवार 18 एवं यहीं से रालोसपा के कौशल ङ्क्षसह एवं कटोरिया से भाजपा की निक्की हेंब्रम 12-12 गाड़ी चुनाव प्रचार में लगाई है।

प्रशासन ने चुनाव प्रचार सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए ङ्क्षसगल ङ्क्षवडों सिस्टम जारी किया है। इसमें चुनाव प्रचार से लेकर रैली, सभा, हेलीकॉप्टरों की अनुमति से लेकर अन्य कार्य शामिल हैं। ङ्क्षसगल ङ्क्षवडों से प्राप्त सूचना के अनुसार अमरपुर विधान सभा क्षेत्र में गाडिय़ों से प्रचार करने में जदयू आगे है। जदयू उम्मीदवार ने सात गाड़ी की अनुमति प्राप्त की है। जबकि लोजपा दूसरे नंबर है। लोजपा उम्मीदवार डॉ मृणाल शेखर ने सात व महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र ङ्क्षसह ने गुरुवार तक तीन गाड़ी की अनुमति प्राप्त की है। इधर, बांका विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल सबसे अधिक 18 गाडिय़ां चुनाव प्रचार में लगाएं हैं। दूसरे नंबर पर रालोसपा उम्मीदवार कौशल ङ्क्षसह 12 एवं तीसरे नंबर पर राजद की है। यहां से राजद उम्मीदवार डॉ जावेद इकबाल अंसारी सात गाड़ी क्षेत्र में लगाएं हैं। निर्दलीय मेंं श्रीधर मंडल की भी छह गाड़ी चल रही है।

इधर, सुरक्षित सीट धोरैया से जदयू उम्मीदवार के गाड़ी की संख्या 11 है। जबकि राजद के भूदेव चौधरी तीन, लोजपा के दीपक कुमार पासवान पांच एवं रालोसपा उम्मीदवार शिवंशकर द्वारा छह गाड़ी चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को दिया है।

वहीं, कटोरिया विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की निक्की हेंब्रम 12 गाड़ी से प्रचार करा रही है। जबकि राजद उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेंब्रम की छह गाडिय़ा कटोरिया व बौंसी प्रखंड में दौड़ रही है।

जिला का सबसे बड़ा विधान सभा क्षेत्र बेलहर में जदयू उम्मीदवार विधान पार्षद मनोज कुमार 10 गाड़ी बेलहर, फुल्लीडुमर एवं चांदन प्रखंड में कार्यकर्ताओं के लिए दिए हैं। इसी क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार रामदेव यादव आठ गाड़ी से चुनाव प्रचार करवा रहे हैं। जबकि लोजपा उम्मीदवार बेबी यादव छह गाड़ी से प्रचार कर रही है। वैसे, एक पार्टी के नेता ने बताया कि कई उम्मीदवारों की दर्जनों गाडिय़ां क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगी है। केवल आयोग से बचने के लिए कम गाड़ी की अनुमति लिया है।

उम्मीदवारों की संख्या

बांका विस- 19

अमरपुर विस- 12

धोरैया विस- 11

कटोरिया विस- 05

बेलहर विस- 15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.