Bihar Chunav 2020 1st Phase Voting: 71 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग संपन्न, EVM में बंद हुआ 1066 प्रत्याशियों का भाग्य
Bihar Chunav 2020 1st Phase Voting बिहार में विधानसभा की 71 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान सायं छह बजे संपन्न हो गया। इसके साथ 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया।
पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 1st Phase Voting: बिहार विधानसभा की 243 सीटो में से 71 के लिए पहले चरण का मतदान बुधवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे समाप्त हो गया है। इसके पहले नक्सल प्रभावित जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, जमुई व मुंगेर में मतदान शाम चार बजे ही समाप्त हो गया। सायं पांच बजे तक के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में करीब 54 फीसद वोट पड़े थे। पहले चरण में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने छिटपुट हिंसा के बीच 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 31380 बूथों पर किया। खास बात यह है कि इस बार बीते चुनावों की तुलना में मतदान फीसद बढ़ता दिख रहा है।
करीब 54 फीसद हुआ मतदान
सायं छह बजे तक 53.54 फीसद वोट पड़े थे। बीते चुनाव में 55.11 फीसद वोटिंग हुई थी। इसके पहले 2010 में 58.67 फीसद वोटिंग हुई थी। मतदान खत्म होने तक भागलपुर में 54.20, बांका में 59.57, मुंगेर में 47.36, लखीसराय में 55.44, शेखपुरा में 55.96, पटना में 52.51, भोजपुर में 48.29, बक्सर में 54.07, कैमूर में 56.20, रोहतास में 49.59, अरवल में 53.85, जहानाबाद में 53.93, औरंगाबाद में 52.85, गया में 57.05, नवादा में 52.34 और जमुई में 57.41 फीसद वोट पड़े थे।
नक्सल प्रभावित इलाकों में चार बजे तक हुआ मतदान
पहले चरण के सभी बूथों पर अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए गए थे। अतिसंवेदनशील बूथों पर वेब कास्टिंग और माइक्रो ऑब्जर्वर की व्यवस्था की गई। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्धसैनिक बल के जवान हेलीकॉप्टर से भी निगरानी कर रहे थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लैंड माइंस आदि पर निगाह रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग की जा रही थी। एंटीलैंड माइंस व्हीकल लगाए गए थे।
कहां कितने बजे तक पड़े वोट
शाम चार बजे तक
बांका: कटोरिया और बेलहर
मुंगेर: तारापुर, मुंगेर व जमालपुर
लखीसराय: सूर्यगढ़ा
पटना: मसौढ़ी व पालीगंज
रोहतास: चेनारी, सासाराम व काराकाट
औरंगाबाद: गोह, ओबरा, औरंगाबाद व गुरूआ
गया: शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया व टिकारी
नवादा: गोबिंदपुर व रजौली
जमुई: सिकंदरा, जमुई, झाझा व चकाई
शाम पांच बजे तक
अरवल: कुर्था व अरवल
जहानाबाद: घोसी, जहानाबाद व मखदुमपुर
शाम छह बजे तक
भागलपुर: कहलगांव व सुल्तानगंज
बांका: अमरपुर, बांका व धौरैया
लखीसराय: लखीसराय
शेखपुरा: शेखपुरा व बरबीघा
पटना: मोकामा, बाढ़ व विक्रम
भोजपुर: संदेश, बड़हरा, आरा, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर व अगिआंव
बक्सर: ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरावं व राजपुर
कैमूर: रामगढ़, भभुआ व मोहनियां
रोहतास: करगहर, दिनारा, नोखा व डिहरी
गया: गया टाउन, बेलागंज, अतरी व वजीरगंज
नवादा: हिसुआ, नवादा व वारिसलीगंज
मतदाताओं के लिए सैनिटाइजर व हैंडवॉश की व्यवस्था
सभी बूथों पर कोरोना संक्रमण की संभावना को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देश को सख्ती से पालन किया गया। मतदाताओं को कतार में खड़े रहने के लिए केंद्र में गोला बनाया गया। इसके साथ ही लंबी कतार होने पर उनके बैठने की भी व्यवस्था की गई। हाथ साफ करने के लिए हैंडवॉश और पानी की व्यवस्था की गई। पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर भी रखे गए। वहीं, मतदान कर्मियों कोरोना बचाव किट दिया गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 100 एमएल की हैंड सैनिटाइजर की 12 लाख 78 हजार 221 तथा 500 एलएल की छह लाख 39 हजार 156 बोतल, एक लाख छह हजार 526 इंफ्रारेड थर्मामीटर, 25 लाख 57 हजार 882 जोड़ा दस्ताने, छह करोड़ 60 लाख 90 हजार 800 एक हाथ का दस्ताना, 56 लाख 25 हजार 831 मास्क व 12 लाख 78 हजार 221 फेस शील्ड का उपयोग के लिए भेजे गए थे।
पहले चरण के लिए यहां पड़े वोट
कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनियां, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर, गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, टेकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वरसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा एवं चकाई।