Move to Jagran APP

Kumhrar Election 2020: कुम्हरार विधानसभा सीट के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में, सुस्‍त दिखे मतदाता, केवल 36 फीसद वोटिंग

Kumhrar Election News 2020 कुम्‍हरार विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होना है। इस सीट के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं पर अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। जाम और जलजमाव की समस्या यहां की प्रमुख है।

By Prashant ShekharEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 03:38 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:47 PM (IST)
Kumhrar Election 2020: कुम्हरार विधानसभा सीट के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में, सुस्‍त दिखे मतदाता, केवल 36 फीसद वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतीकात्‍मक कार्टून।

पटना, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020: सम्राट अशोक के 80 खंभों वाले सभागार व अन्य स्मृतियों को समेटे ऐतिहासिक कुम्हरार पार्क, मोइनुल हक स्टेडियम, पाटलिपुत्र स्टेडियम, दरगाह कर्बला, नालंदा मेडिकल कॉलेज, कृषि उत्पादन बाजार समिति मुसल्लहपुर। यही पहचान है कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र की। विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से कामयाब होने का सपना लेकर राजधानी पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का मरकज है यह क्षेत्र। यहां लगभग दस हजार लॉज में तीन लाख के आसपास विद्यार्थी रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होना है। इस सीट के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जो लोगों को अखर रही है। जाम और जलजमाव की समस्या यहां की प्रमुख है। इसके साथ ही सैदपुर नहर को पाट कर सड़क बनाने की योजना भी फाइलों सीमित है। हालांकि, विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं, पर अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। इस बार यहां केवल 36.40 फीसद वोट पड़े हैं।

loksabha election banner

विस क्षेत्र के मुद्दे

मुद्दा : पहला

तीन किलोमीटर लंबा सैदपुर रामपुर नाले घनी आबादी के बीच से गुजरी है। इस खुले व ध्वस्त हो चुके नाले में गिरने से कई वाहन चालक व खेलते बच्चों की मौत हो चुकी है। रसायनयुक्त इस नाले की गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। इसे पाट कर सड़क बनाने की योजना दशकों बाद भी अधर में है। नाले के दोनों किनारे की सड़क भी खतरनाक हो चुकी है।

मुद्दा :-दूसरा

राजेंद्रनगर में इस वर्ष जलजमाव नहीं हुआ। संप हाउसों की क्षमता में विस्तार हो गया तथा अस्थायी संप हाउस का निर्माण किया गया। कदमकुंआ को राहत मिल गई तथा बिड़ला मंदिर, राजेंद्र नगर रोड एक, मैकडेबल रोड के पास जलजमाव से राहत मिल गई है। रामपुर रोड, कस्तूरबा नगर, संदलपुर, महावीर कॉलोनी, वाचस्पति नगर, श्याम मंदिर, पंचवटी नगर, रामकृष्णा नगर, न्यू अजीमाबाद, ओल्ड अजीमाबाद, ट्रांसपोर्ट नगर, कुम्हरार, लोहरवा गली, चाइटोला सहित कई स्थानों पर जलजमाव की समस्याएं बनीं हैं। नाले के निर्माण में लेटलतीफी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुद्दा :-तीसरा

कंकड़बाग रेंटल फ्लैट सहित कई मोहल्ले में पेयजल समस्या बनी रही। पंचमुखी मंदिर जलापूर्ति केंद्र के काम नहीं करने से लोग परेशान रहे। कई नए जलापूर्ति केंद्र भी लगे। कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन रहने के कारण शुद्ध पानी समस्या बनी रही।

मुद्दा :-चार

न्यू बाईपास नाले की गहराई से सफाई के कारण जलजमाव से राहत मिली। इसके कारण कंक्रीट पुल नहीं बनने से वाहनों का संपर्क टूट गया है। भूतनाथ रोड से बाईपास जाने वाली 70 फीट सहित कई सड़कों को न्यू बाईपास रोड में मिलने के लिए कंक्रीट की सड़कें नहीं बन पाईं। लोग परेशान हैंं।

मुद्दा :-पांच

प्रदेश की बड़ी कृषि उत्पादन मंडियों में शामिल मुसल्लहपुर स्थित बाजार समिति को विकसित करने की योजना अब तक फाइलों में बंद है। विभाग द्वारा राशि आवंटित किए जाने के बाद भी विकास कार्य नहीं हुआ। फल, मछली, सब्जी की यह मंडी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। यहां व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। पानी का निकास न होने के कारण मंडी में जलभराव रहता है।

ये प्रत्याशी मैदान में

अरुण कुमार सिन्हा : भाजपा

धर्मेंद्र कुमार : राजद

प्रेम शंकर प्रसाद : प्रोउटिस्ट ब्लॉक

सूर्यकर जितेंद्र : सो. यूनिटी सेंटर

विनोद कुमार पाठक : निर्दलीय

अमित कुमार : निर्दलीय

शत्रुघ्न प्रसाद : निर्दलीय

उत्तम कुमार : जद राष्ट्रवादी

मधुमेश चौधरी : निर्दलीय

प्रभुनाथ कुमार आजाद : बसपा

सुमित रंजन सिन्हा : राकांपा

पुरुषोत्तम कुमार : भा. जनक्रांति दल

राजेश रंजन : जाप लो.

शरद : भा. सबलोग पार्टी

फजल अहमद : जद से.

अशोक कुमार केसरी : रा. सेवादल

बृजेश्वर प्रसाद सिंह : संयुक्त किसान पा.

कृष्णनंदन साव : सर्वजन पार्टी भा.

अनीता देवी : अंबेडकर नेशनल कांग्रेस

कुमार रौनक : द प्लूरल्स पार्टी

तपेंद्र नारायण : जनतांत्रिक लोकहित पार्टी

खुर्शीद आलम : निर्दलीय

विकास कुमार : जन संघर्ष विराट पार्टी

अरुण कुमार मेहता : अपना किसान पार्टी

एक नजर

कुल मतदाता : 42,6916

पुरुष मतदाता : 22,6263

महिला मतदाता : 20,0628

थर्ड जेंडर : 25

मतदान केंद्र : 662

विस चुनाव : 2015

जीत

भाजपा के अरुण कुमार सिन्हा

प्राप्त वोट : 87792

हार

कांग्रेस के अकुल हैदर

कुल वोट :50517

हार का अंतर : 37275

विस चुनाव : वर्ष 2010

जीत

भाजपा अरुण कुमार सिन्हा

प्राप्त वोट : 83425

हार

एलजेपी के मोहम्मद कमाल परवेज

प्राप्त वोट : 15617

हार का अंतर : 67808


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.