Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत 25 नेता भाजपा में शामिल

Bihar Assembly Election 2020 बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा समेत दो दर्जन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। रालोसपा नेताओं के साथ ही सेवानिवृत्त डीएसपी वीके सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 06:03 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत 25 नेता भाजपा में शामिल
पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव।

पटना, जेएनएन। भारतीज जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा समेत दो दर्जन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। रालोसपा नेताओं के साथ ही सेवानिवृत्त डीएसपी वीके सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। उनके अलावा भाजपा के पुराने नेता रहे संजय खंडेलवाल की घरवापसी भी हुई।

loksabha election banner

पूरे देश में लोग भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहे

मिलन समारोह के बाद भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में जुटी हुई है। पूरे देश में लोग भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने जा रही है। रालोसपा नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा की ताकत और बढ़ेगी। विकास तभी संभव है जब शांति हो, लेकिन कांग्रेस-राजद जैसी पार्टियां वामपंथियों के साथ मिलकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहीं। हालांकि जनता ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी। 

राजग की सरकार बनेगी, नीतीश होंगे मुख्यमंत्री

बकौल भूपेंद्र, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीन चौथाई बहुमत से वापसी करेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर राजग की सरकार बनेगी। चिराग पासवान से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राजग में सिर्फ चार पार्टियां हैं। भाजपा, जदयू, विकासशील इंसान पार्टी और ङ्क्षहदुस्तानी अवाम मोर्चा। इनके अलावा कोई दूसरी पार्टी नहीं। मिलन समारोह में संजय मयूख, सम्राट चौधरी, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसबार तीन चरणों में चुनाव

कोरोना वायरस की वजह से इसबार बिहार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में होगा। राज्य की कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.