Move to Jagran APP

Darbhanga Election 2020: दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में दिख रही आमने-सामने की लड़ाई

Darbhanga Election News 2020 यहां के वर्तमान विधायक संजय सरावगी हैं। वे पांचवी बार यहां से चुनाव लड़ रहे । इससे पहले वे चार चुनाव यहां जीत चुके हैं। इनके सामने महागठबंधन से हायाघाट से जदयू के विधायक रहे अमरनाथ गामी चुनावी मैदान में हैं।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 06:50 PM (IST)
Darbhanga Election 2020: दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में दिख रही आमने-सामने की लड़ाई
दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख प्रत्याशी

दरभंगा,जेएनएन। दरभंगा विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व आजादी के बाद से लगातार है। इसके लिए पहला चुनाव 1952 में हुआ, जिसमें शेख सईदुल हक पहले विधायक बने। यहां के वर्तमान विधायक संजय सरावगी हैं। वे पांचवी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे चार चुनाव यहां जीत चुके हैं। इनके सामने महागठबंधन से हायाघाट से जदयू के विधायक रहे अमरनाथ गामी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर यहां के 3, 05, 353 मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर चुके। इस बार यहां सीधी लड़ाई थी। जानिए, दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के बारे में। यहां मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। यहां कुल 55.4 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

loksabha election banner

प्रमुख मुद्दे

1. जलजमाव: यहां के लिए जल-जमाव बड़ा मुद्दा है। बरसात में शहर के कई मोहल्ले बाढ़ से घिर जाते हैं। उत्तर बिहार के लोगों के इलाज के महत्वपूर्ण दरभंगा मेडिकल कॉलेज भी जलमग्न हो जाता है। बरसात में लोगों को भारी परेशानी होती है। 

2. शिक्षा : अकेले दरभंगा ही नहीं पूरे मिथिलांचल और उत्तर बिहार के लिए यहां संचालित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरबंगा संस्कृत विश्वविद्यालय  के शैक्षणिक सत्र पीछे रहने के कारण विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान रहते हैं। 

3. ट्रैफिक : लंबे समय से शहर बेतरतीब ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहा है। हालांकि सरकार ने यहां ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की है। संसाधन भी हैं। लेकिन, लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच सड़कों पर कायम अतिक्रमण ने पूरी व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर रखा है। इस दिशा में अबतक हुई पहल के सार्थक परिणाम नहीं निकले है।

मैदान में 19 प्रत्याशी :

इस बार यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय सरावगी एवं राजद के अमरनाथ गामी के बीच है। हालांकि यहां से चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी हैं।

1. संजय सरावगी (भाजपा)

2. अमरनाथ गामी (राजद)

3. मो. मुजाहिद, सोशल यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)

4. महेन्द्र लाल दास (निर्दलीय)

5. संतोष कुमार पूर्वे (राष्ट्रीय जन विकास पार्टी)

6. नुरूददीन जंगी (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया)

7. शंकर कुमार झा (निर्दलीय)

8. लाल बाबू महतो (ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक)

9. मो. अमजद खान (समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक)

10. सुजीत कुमार चौधरी (जनता पार्टी)

11. मो. ङ्क्षपटू खान (लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी)

12. संजय कुमार राय (राष्ट्रीय उन्नति पार्टी)

13. संजय कुमार झा (निर्दलीय)

14. सियाराम पासवान (जनाधिकार पार्टी लोकतांत्रिक)

15. महेन्द्र कुमार पासवान (राष्ट्रीय गरीब मजदूर पार्टी)

16. मिथिलेश चंद्र सहनी (निर्दलीय)

17. विजयश्री प्रसाद (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, अठावलेद्ध

18. रौशेन्द्र कुमार (भारतीय लोक चेतना पार्टी)

19. राजकुमार महतो (युवा क्रांतिकारी पार्टी)

अब तक ये रहे विधायक :

शेख सईदुल हक (कांग्रेस-1952-57)

हृदय नारायण चौधरी (दरभंगा उत्तरी-कांग्रेस-1957-61)

शेख सईदुल हक (दरभगा-मध्य-कांग्रेस-1957-61)

जानकी रमण प्रसाद मिश्र (दरभंगा-1957-61)

बाबूलाल महतो (कांग्रेस-दरभंगा दक्षिणी-1952-61)

राधाकांत चौधरी (कांग्रेस-दरभंगा दक्षिणी-1952-57)

रामेश्वरी प्रसाद सिन्हा (कांग्रेस-दरभंगा मध्य-1961-67)

शेख सईदुल हक (कांग्रेस दरभंगा उत्तरी- 1961-67)

श्याम कुमारी (कांग्रेस-दरभंगा पश्चिमी-1961-67)

रामसेवक ठाकुर (कांग्रेस-दरभंगा पूर्वी-1961-67)

रामेश्वर सिंह (कांग्रेस-दरभंगा-1967-69)

रामाबल्लभ जैन (सीपीआई- दरभंगा- 1969-72)

सुरेंद्र झा सुमन (जनसंघ-दरभंगा-1972-77)

शिवनाथ वर्मा (जनता पार्टी-दरभंगा-1977-80)

मोहम्मद अब्दुल शमी नदवी (कांग्रेस-दरभंगा1980-85)

अस्फाक अंसारी (कांग्रेस-दरभंगा-1985-90)

कामेश्वर पूर्वे (जनता-दल-दरभंगा-1990-95)

शिवनाथ वर्मा (भाजपा-दरभंगा-1995-2000)

सुल्लतान अंसारी (राजद-दरभगा-2000-2005)

संजय सरावगी (भाजपा- दरभंगा 2005 फरवरी)

संजय सरावगी (भाजपा-दरभंगा2005-2010- नवंबर)

संजय सरावगी ( भाजपा-दरभंगा-2010-2015)

संजय सरावगी (भाजपा-दरभंगा-2015-2020) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.