प्रदेश में जल्द खुलेंगे 20 कृषि विज्ञान केंद्र : लाखन
। इसी दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही। किसानों को सरकार के साथ कदम मिलाना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए पराली न जलाएं। बेहतर उपज के लिए खेतों में अवशेष नष्ट करें। कहा कि प्रदेश में जल्द ही 20 कृषि विज्ञान केंद्र अलग-अलग जिलों में खोले जाएंगे। इसमें किसानों को प्रशिक्षण व बेहतर उपज के लिए गुर सिखाए जाएंगे। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक लालता प्रसाद इं. प्रतीक राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज) : प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है। प्रदेश में जल्द ही 20 कृषि विज्ञान केंद्र शुरू किए जाएंगे ताकि किसानों को बेहतर खेतीबाड़ी का प्रशिक्षण और नवीनतम जानकारियां मिल सकें। यह बात कृषि, कृषि शिक्षा व कृषि अनुसंधान केंद्र राज्यमंत्री लाखन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
एक निजी महाविद्यालय के कार्यक्रम में शुक्रवार को पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि किसानों को बेहतरी के लिए सरकार के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए किसान पराली जलाने के बजाय बेहतर उपज के लिए खेतों में ही अवशेष नष्ट करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 20 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। इनमें किसानों को प्रशिक्षण व बेहतर उपज के तरीके बताए जाएंगे। इस मौके पर विधायक कैलाश राजपूत, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, कॉलेज प्रबंधक लालता प्रसाद, इं. प्रतीक राजपूत आदि मौजूद रहे।