कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपना वोड डालेंगे। 12 नवंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है।
अररिया, जेएनएन। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 22 अक्टूबर को होगा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपना वोड डालेंगे। 12 नवंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। एमएलसी चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
11 केंद्रों पर होगा मतदान : कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित तिथि को मतदान होगा। इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज पूर्णियां में वोटों की गिनती होगी। डीएम ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्टेटिक-सह-मतपेटिका संग्रह दण्डाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिले में मतदान केन्द्रों को तीन जोन में बांटा गया है। जोनल वार जोनल पदाधिकारी दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल भी रहेंगे। जोनल दण्डाधिकारी का दायित्व होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में विधान परिषद् का मतदान संपन्न कराएंगे। वे आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पदाधिकारी एवं बलों की भी प्रतिनियुक्ति भी कर सकते हैं। स्टेटिक-सह-मतपेटि का संग्रह दण्डाधिकारी 21 अक्टूबर को चार बजे शाम में डीआरडीए सभा भवन में योगदान देंगे। उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण की सारी व्यवस्था उप निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे। स्टेटिक-सह-मतपेटिका संग्रह दण्डाधिकारी का दायित्व संबंधित मतदान केन्द्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखना होगा। डीएम ने अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की घटनाओं की जानकारी तुरंत जोनल दण्डाधिकारी एवं जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453-222309 पर देंगे।
मतदान के बाद सभी का दायित्व होगा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मत्र पेटी को इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज पूर्णियां के बज्रगृह में पहुंचाएंगे। साथ ही पीठासीन पदाधिकारी भी बज्रगृह जाएंगे और वहां से विमुक्ति आदेश प्राप्त करने के बाद लौटेंगे।
वितंतु पर्यवेक्षक, नगर थाना अररिया को निर्देश दिया गया कि वे सभी स्टेटिक-सह- मतपेटिका संग्रह दण्डाधिकारी के वाहनों में 21 अक्टूबर को ही वायरलेस सेट लगाएंगे।