Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बनाया मंत्रिमंडल, सरकार में होंगे 4 उपमुख्यमंत्री

Bihar Chunav 2020 कुशवाहा ने एक साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में 15 साल बनाम 15 साल की उपलब्धि गिनाई जा रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 03:25 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बनाया मंत्रिमंडल, सरकार में होंगे 4 उपमुख्यमंत्री
नालंदा के इस्लामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा।

नालंदा, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव-2020 अभी संपन्न नहीं हुआ है। सिर्फ प्रथम चरण का ही मतदान हुआ है। दो चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार युद्ध चरम पर है। प्रचार युद्ध में तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। अब आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक नए तरह का वादा किया है। एक तरह से चुनाव से पहले ही कुशवाहा ने बिहार में सरकार बनाने का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट की सरकार बनी तो चार उपमुख्यमंत्री होंगे।

loksabha election banner

महिला को भी बनाया जाएगा उपमुख्यमंत्री

आरएलएसपी बिहार में बसपा, असदुद्दीन औवैसी की पाटी एआइएमआइएम और अन्य के साथ ग्रैंड डमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट बनाकर चुनाव लड़ रही है। आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को नालंदा के इस्लामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो चार उपमुख्यमंत्री होंगे। चार में एक महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

बड़े भाई और मंझले भाई ने 30 साल में बिहार को बर्बाद किया

कुशवाहा ने एक साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में 15 साल बनाम 15 साल की उपलब्धि गिनाई जा रही है। 15 साल बनाम 15 साल का चल रहा था। पहले लोग 15 साल के शासन से निराश हुए। इसके बाद जिन्हें 15 साल का माैका मिला उन्होंने भी कुछ नहीं किया। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं। अस्पतालों में दवाई नहीं।  नौजवानों और मजदूरों के लिए कमाई नहीं।  इस बार हमको मौका दीजिए हम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे।

लालू-राबड़ी के राज में बिहार का सबसे बुरा हाल बताते हुए कहा कि उनके राज में तो कुछ भी नहीं हुआ।

नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में विकास करेंगे। आप सरकारी अस्पतालों का हाल देख लीजिए। वहां इलाज नहीं होता। दवाई नहीं मिलती। वहां से वेतन उठाने वाले डॉक्टर अपने परिवार का इलाज निजी नर्सिंग होम में कराते हैं। बड़े भाई और मंझले भाइयों ने 30 साल बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। आप छोटे भाई को भी पांच साल देकर देखें, बिहार की तस्वीर बदल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.