Move to Jagran APP

असम में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असम भाजपा में महाभारत की तरह एक धृतराष्ट्र है और एक शकुनी मामा हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि कौन धृतराष्ट्र है और कौन शकुनी। गौरतलब कि धृतराष्ट्र देख नहीं सकते थे और शकुनी राजनीतिक तिकड़मबाज था।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 05:44 PM (IST)
असम में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप
असम के चुनावी जनसभा में बोलती हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा

सरुपथार (असम), प्रेट्र। असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दूसरे दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। भाजपा की तुलना माफिया से करते हुए प्रियंका ने कहा कि भगवा पार्टी असम में सिंडिकेट चला रही है। गोलाघाट जिले के सरुपथार में चुनावी रैली में कांग्रेस नेता ने कहा कि असम भाजपा में दो धड़ा है। दोनों धड़े ने राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि असम भाजपा में महाभारत की तरह एक धृतराष्ट्र है और एक शकुनी मामा, हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि कौन धृतराष्ट्र है और कौन शकुनी। गौरतलब कि धृतराष्ट्र देख नहीं सकते थे और शकुनी राजनीतिक तिकड़मबाज था।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'असम सरकार में एक शकुनी मामा जैसा नेता है और एक धृतराष्ट्र है। इन दोनों के साथ ही भाजपा ने भी राज्य की जनता को धोखा दिया है।'

कभी जातीय नायक के रूप में जाने जाना वाला भाजपा के इस धृतराष्ट्र ने छह आदिवासी समुदायों से उन्हें अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का दूसरा नेता शकुनी मामा की तरह है, जो भ्रष्ट सरकार चला रहा है, जो लोगों के साथ धोखा कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसका मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है। वह अपने मुख्यमंत्री का सम्मान तक नहीं कर रही। अगर भाजपा में स्थिरता और एकजुटता नहीं है तो वह असम के लोगों को किस तरह से स्थिर सरकार देने का भरोसा दिला सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.