Assam Assembly Election 2021 : आज से असम दौरे पर राहुल, प्रियंका भी करेंगी रैलियां, जानें कार्यक्रमों का शेड्यूल
Assam Assembly Election 2021 कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए असम का दो दिवसीय दौरा करेंगे। जानें राज्य में दोनों कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल...
दिसपुर, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए असम का दो दिवसीय दौरा करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक राहुल गांधी 19 और 20 मार्च को दो दिन असम के दौरे पर होंगे। वह 19 मार्च को सुबह लाहौल डिब्रूगढ़ में कॉलेज छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद वह पणितोला ब्लॉक के दिनाजॉय (Dinjoy Panitola block) में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी तिनसुकिया के डूम डूम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल 20 मार्च को पूर्वी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी जहां उनके छह रैलियां करने की संभावना है। वह (Priyanka Gandhi Vadra) असम के जोरहाट, गोलाघाट, नागांव जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।
असम में राहुल और प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले राहुल ने असम के शिवसागर में एक जनसभा को संबोधित किया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। दो दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका ने लखीमपुर में चाय जनजाति के कलाकारों के साथ 'झुमूर' नृत्य किया भी किया था। वह (Priyanka Gandhi Vadra) नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ भी गई थीं।
अपने पिछले दौरे में प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra) लाल पोशाक में नजर आई थीं जो शक्ति का प्रतीक माना जाता है। प्रियंका गांधी ने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा था कि मैं काफी समय से कामाख्या देवी मंदिर आना चाहती थी। मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी हैं। मैं ईश्वर को धन्यवाद अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने मंदिर आई जिन्होंने इस जीवन में मुझे बहुत कुछ दिया है।