PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड दसवीं के रिजल्ट घोषित, 97.94% स्टूडेंट्स पास
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम 2022 को क्लियर करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। इससे कम स्कोर करने वाले छात्रों को पीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 में असफल घोषित किया जाएगा
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड दसवीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड आज दसवीं टर्म 2 रिजल्ट के नतीजे आज जारी करने जा रहा है। :पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Punjab School Education Board) अब से कुछ देर बाद यानी कि 12 बजकर 15 मिनट पर करेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे अपने एडमिट कार्ड तैयार करके रखें, क्योंकि जैसे ही नतीजे जारी होंगे, आप आसानी से अपना स्कोर देख सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक कल होगा एक्टिव
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक कल यानी कि 06 जुलाई को एक्टिव होगा। इसके बाद ही स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर पाएंगे।
99 फीसदी लड़कियां और 98.83 लड़के हुए पास
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.35 फीसदी रहा है। वहीं
लड़कों का पास प्रतिशत 98.83 रहा था।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड 10वीं में नैन्सी, दिलप्रीत, कोमलप्रीत बनी टॉपर
नैन्सी रानी (फिरोजपुर) - 644/650 - प्रथम स्थान
दिलप्रीत कौर (संगरूर) - 644/650 - दूसरा स्थान
कोमलप्रीत (संगरूर) - 642/650 - तीसरा
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड दसवीं में 3,16,699 स्टूडेंट्स पास
पंजाब बोर्ड दसवीं परीक्षा में 3,23,361 कुल छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं इस परीक्षा में
कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 3,16,699 है।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स पास
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। नतीजों का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: ऐसा रहा पिछले 4 साल का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट में पिछले 4 सालों में ऐसा रहा था। इसके अनुसार, 2021-99.93%, 2020- 100%, 2019- 85.56%, 2018- 59.47% रहा है।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस जिले ने किया था बेहतर प्रदर्शन
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जून में जारी हो चुका है। वहीं इस परीक्षा में पठानकोट जिले का सबसे अच्छा रिजल्ट रहा था।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: कुछ मिनट में आपकी स्क्रीन पर होगा रिजल्ट
पंजाब बोर्ड जल्द ही आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, बस स्टूडेंट्स रोल नंबर रखें तैयार
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: बस कुछ देर में शुरू होगी कॉन्फ्रेंस
पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट घोषित करने के लिए जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत होने जा रही है।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: गिर सकता है पंजाब बोर्ड दसवीं का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड दसवीं का रिजल्ट इस साल गिर सकता है। दरअसल, पिछले साल परीक्षाएं आयोजित कैंसिल करके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट घोषित हुआ था। इस साल यानी कि 2022 में परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में सख्ती से कराई गई थीं।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: कोविड-19 के चलते दो टर्म में हुई परीक्षाएं
पंजाब बोर्ड ने 10वीं परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया गया था। दरअसल, पिछले साल यानी कि 2021 में कोविड-19 महामारी के चलते एग्जाम कैंसिल हो गए थे। इसकी वजह से इस बार दो टर्म में परीक्षाएं कराई गई।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: 29 अप्रैल से 19 मई तक हुई परीक्षाएं
पंजाब बोर्ड ने टर्म 2 की परीक्षाएं 29 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित की थीं। वहीं टर्म 1 की परीक्षाएं 13 दिसंबर से कराई गई थीं।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जून में जारी
पंजाब बोर्ड ने 10वीं के पहले 28 जून को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 96.96 फीसदी छात्र पास हुए थे।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: इस बार टॉपर्स की होगी घोषणा
पंजाब बोर्ड इस साल रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की जाएगी। नतीजों का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: साल 2021 में 3,21,161 स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
पिछले साल यानी कि 2021 में पीएसईबी 10वीं की परीक्षा में कुल 3,21,161 छात्र शामिल हुए थे और 10वीं की परीक्षा में 3,21,384 छात्र पास हुए थे।
PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
पंजाब बोर्ड दसवीं के रिजल्ट में पिछले साल लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके अनुसार, साल 2021 में कक्षा 10 की परीक्षा में लड़कियों का औसत 99.94% और लड़कों का 99.92% रहा था।