फ्रीलांस वर्क के लिए आपके काम को आसान बना सकती हैं ये साइट्स
फ्रीलांस वर्क का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जब आप फ्रीलांस वर्क करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि किस वर्क के लिए कितना पे किया जाना चाहिए।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। फ्रीलांस वर्क का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यह काम बहुत आसान भी नहीं है। इसमें क्लाइंट के साथ नेगोशिएशन, डेडलाइन पर कार्य को पूरा करना, इनवॉयस फाइल करना आदि जैसे बहुत सारे कार्य भी करने होते हैं। कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी हैं, जो फ्रीलांसर के तौर पर आपके काम को आसान बना सकती हैं...
व्हाट इज माई डे रेट
जब आप फ्रीलांस वर्क करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि किस वर्क के लिए कितना पे किया जाना चाहिए। उदारहण के तौर पर, अगर आप घर बैठे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कार्य करते हैं, तो इसके लिए आपको घंटे या फिर दिन के हिसाब से कितना पे किया जाना चाहिए, उसे आप व्हाट इज माई डे रेट साइट पर कैलकुलेट कर सकते हैं।
यह आपको बताता है कि मार्केट में आपके कार्य की कीमत कितनी है। अच्छी बात यह है कि यहां पर अपने फ्रीलांस वर्क को एनुअली भी कैलकुलेट कर सकते हैं यानी साल में फ्रीलांस वर्क से कितनी कमाई कर सकते हैं, यह भी कैलकुलेट किया जा सकता है। कमाई को कैलकुलेट करने के लिए यहां पर खास तरह के फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बस कुछ ही सेकंड में अपने वर्क की कीमत को जान सकते हैं।
https://www.whatismydayrate.com/
इनवॉयस डॉट टू
अलग-अलग फ्रीलांस वर्क के लिए हर बार नया इनवॉयस तैयार करना मुश्किल कार्य होता है। खासकर जो लोग केवल फ्रीलांस वर्क पर निर्भर हैं, उनके लिए तो और भी। आमतौर पर इनवॉयस के लिए लोग ऑफिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, जहां पर अच्छे टेम्प्लेट्स मौजूद हैं। लेकिन इनवॉयस डॉट टू पर इसे तैयार और शेयर करना काफी आसान है। यहां पर आपको तैयार इनवॉयस टेम्प्लेट मिलता है, जिसमें आपको बस डिटेल डालना होता है। यह तेजी से इनवॉयस जनरेट करता है। यह आसान भी है। अगर आप गूगल आइडी से साइनइन कर लेते हैं, तो फिर अपने सभी इनवॉयस का रिकॉर्ड भी रख पाएंगे और जरूरत हो तो पुराने इनवॉयस को यहां पर आसानी से सर्च भी किया जा सकता है।
https://invoice.to/
टॉप ट्रैकर
बहुत सारे फ्रीलांस वर्क ऐसे भी होते हैं, जो घंटे के हिसाब से होते हैं और उसी के हिसाब से पे भी किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए यह ट्रैक कर पाएंगे कि आपने कितने घंटे फ्रीलांस वर्क किया। यह प्रोग्राम डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है। इसकी खासियत है कि जब आप कार्य करते हैं, तो यह ऑटोमेटिकली उसका स्क्रीनशॉट ले लेता है। यह क्लाइंट को दिखाने के लिए आपके पास एक प्रूफ की तरह होता है।
https://tracker.toptal.com/