पत्नी से दहेज की मांग करता था स्वराज अभियान का कार्यकर्ता, और फिर ये हुआ
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दहेज की वजह से एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतक महिला का पति राजा स्वराज अभियान का प्रमुख कार्यकर्ता है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंगोलपुरी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मंगोलपुरी एफ ब्लाक निवासी नीरू (23) के रूप में हुई है। मृतक महिला का पति राजा स्वराज अभियान का प्रमुख कार्यकर्ता है।
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनो को सौंप दिया। महिला के मायके वालोंं ने पति व उसके परिवार के सदस्योंं पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ऐसे में मामले की जांच क्षेत्र के एसडीएम को सौंप दी गई है।
रेप के डर से छात्रा ने बदल दिया रास्ता, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप
पुलिस सूत्रोंं के अनुसार नीरू राजा की दूसरी पत्नी थी, जिससे उसने 2 साल पूर्व शादी की थी। रविवार की शाम नीरू जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहींं निकली तो उसकी सास उसे देखने के लिए गई। उसे कमरे में फांसी पर झूलते हुए पाया।
दिल्ली: मां ने गला दबाकर की बच्चे की हत्या, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
घटना के समय उसका पति नई दिल्ली में होने वाले स्वराज अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। मौके पर पहुंची मृतका की बहन ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसके कारण उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके पति व परिवार के अन्य सदस्योंं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गर्लफ्रेंड के मना करने पर प्रेमी ने उठाया ये कदम...और फिर सब खत्म