हरिकेश नगर में दूर हुई पानी की समस्या
जागरण संवाददाता दक्षिणी दिल्ली हरिकेश नगर गांव में पानी की आपूर्ति की समस्या का समाधान क
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : हरिकेश नगर गांव में पानी की आपूर्ति की समस्या का समाधान करने के लिए तुगलकाबाद से विधायक सहीराम पहलवान ने गांव का दौरा किया। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को यहां पानी आपूर्ति का समय बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी की आपूर्ति अब रात 11 बजे तक की जाए। अभी सिर्फरात आठ बजे तक ही पानी आता था।
विधायक ने अधिकारियों के साथ जल बोर्ड के बोर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जो भी बोर खराब हों या उनसे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही हो, उनकी मरम्मत जल्द से जल्द करवा ली जाए। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि फिलहाल सभी बोर काम कर रहे हैं। पानी की आपूर्ति का पहले समय कम था, लेकिन अब समय बढ़ा दिए जाने से लोगों की समस्या का पूरी तरह से समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने कई बार जलापूर्ति का समय कम होने की शिकायत की थी।