मलेरिया के दो मामले सामने आए
राजधानी में कोरोना के मामलों के बीच बढ़ रहे मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 08:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
राजधानी में कोरोना के मामलों के बीच बढ़ रहे मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। बीते सप्ताह दो नए मामले सामने आए हैं। निगम के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी दिल्ली नगर निगम दो मामले दर्ज हुए हैं। इससे मलेरिया के कुल मरीजों का आंकड़ा 37 पहुंच गया है। वहीं, डेंगू और चिकनगुनिया का कोई मरीज बीते सप्ताह सामने नहीं आया है। अब तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 20 तो चिकनगुनिया के मरीजों का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें