Move to Jagran APP

महापौर ने किया भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 07:55 PM (IST)
महापौर ने किया भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण
महापौर ने किया भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। भलस्वा लैंडफिल साइट पर एक छोटा हिस्सा बारिश के कारण बृहस्पतिवार को गिर गया था। ऐसे में वह मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन योगेश वर्मा, क्षेत्रीय निगम पार्षद, विजय भगत व निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर स्थिति नियंत्रण में है और आगे इस प्रकार की घटना ना हो, इसके लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि ट्रॉमल मशीनों से कचरे के निपटान का कार्य भलस्वा लैंडफिल साइट पर किया जा रहा है। अधिकारियों को और ट्रॉमल मशीनें लगाकर इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम लैंडफिल साइट पर कचरे की मात्रा को कम करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.