Move to Jagran APP

दिल्ली सरकार ने नगर निगम का हमेशा किया है सहयोग : अखिलेशपति त्रिपाठी

अखिलेशपति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने नगर निगम का हमेशा सहयोग किया है और करती रहेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:42 PM (IST)
दिल्ली सरकार ने नगर निगम का हमेशा किया है सहयोग : अखिलेशपति त्रिपाठी
दिल्ली सरकार ने नगर निगम का हमेशा किया है सहयोग : अखिलेशपति त्रिपाठी

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : मॉडल टाउन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सदस्य मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को अखिलेशपति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने नगर निगम का हमेशा सहयोग किया है और करती रहेगी। निगम को हमारा पुरा सहयोग रहा है। दिल्ली की जनता की भलाई के लिए दिल्ली सरकार और निगम मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई आदि जो मूलभूत कार्य हैं, उन पर हमारा पूरा सहयोग रहेगा। इसके साथ ही निगम की ओर से किए जाने वाले कामों को हम कैसे और बेहतर कर सकते हैं, इसके लिए हमारा पूरा सहयोग रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.