Move to Jagran APP

'रेड लाइट ऑन, वाहन ऑफ' से बदल जाएगी दिल्ली : गोपाल राय

प्रदूषण हर साल दिल्ली वासियों को परेशान करता है इसमें वाहनों से निकलने वाला धुआं भी बड़ा कारण है और इससे निजात के लिए बुधवार से शुरू होगारेड लाइट ऑन वाहन ऑफअभियान। यह जानकारी दी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ से अधिक वाहन है और इनमें से अधिकतर रोज रेड लाइट पर करीब 15-20 मिनट रुकते है लेकिन ये गाड़ी बंद नहीं करते जिससे अकारण ही ईंधन जलता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 09:26 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 09:26 PM (IST)
'रेड लाइट ऑन, वाहन ऑफ' से बदल जाएगी दिल्ली : गोपाल राय
'रेड लाइट ऑन, वाहन ऑफ' से बदल जाएगी दिल्ली : गोपाल राय

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली

loksabha election banner

प्रदूषण हर साल दिल्लीवासियों को परेशान करता है, इसमें वाहनों से निकलने वाला धुआं भी बड़ा कारण है और इससे निजात के लिए बुधवार से शुरू होगा 'रेड लाइट ऑन, वाहन ऑफ' अभियान। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ से अधिक वाहन हैं और इनमें से अधिकतर रोज रेड लाइट पर करीब 15-20 मिनट रुकते है, लेकिन ये वाहन बंद नहीं करते, जिससे अकारण ही ईधन जलता है। इसे रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी सांसद, विधायक, पार्षदों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि सभी साथ मिलकर कोशिश करेंगे, तो प्रदूषण की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। गोपाल राय स्वयं आइटीओ चौराहे पर दोपहर को अभियान की शुरुआत करेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार गांधीगीरी का रास्ता अपनाने जा रही है। इसकी शुरुआत बुधवार से की जाएगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। चौराहों पर वाहन बंद करने की अपील मार्शल लाल गुलाब देकर करेंगे।

100 व्यस्त चौराहों पर मार्शल होंगे तैनात

पर्यावरण मंत्री ने कहा दिल्ली के 100 प्रमुख व्यस्त चौराहों को चिह्नित किया गया है। इन चौराहों पर मार्शल तैनात होंगे। पर्यावरण मार्शल की हर चौराहे पर दो शिफ्ट में नियुक्ति की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, जिसमें 10 मार्शल हर चौराहे पर लगाए जाएंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक होगी। 10 मार्शल प्रत्येक चौराहों पर तैनात रहेंगे। आइटीओ जैसे बड़े चौराहों पर सिविल डिफेंस की संख्या दोगुनी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे प्रमुख 10 चौराहों की सूची दी है। दस चौराहों पर अतिरिक्त 10 मार्शल लगाएंगे। इसके अलावा हमने 300 मार्शल रिजर्व में रखे हैं, ताकि कही जरूरत पड़ने पर उनको नियुक्त किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.