Move to Jagran APP

गठबंधन पर रजामंदी के बाद केजरीवाल का यू-टर्न: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में गठबंधन न होने का ठिकरा आम आदमी पार्टी (आप) के सिर फोड़ा है। साथ ही आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर यू टर्न लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से कह दिया था कि सात की सातों सीटें जीतनी है। आप 4 सीटों पर लड़िए। हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल जी ने भी इसपर सहमति जताई। पर जैसे ही मैंने गठबंधन को मंजूर किया वैसे ही उन्होंने यूटर्न ले लिया और हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन की बात करने लगे। इसके बारे में लोगों को सोचना होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 06:32 AM (IST)
गठबंधन पर रजामंदी के बाद 
केजरीवाल का यू-टर्न: राहुल
गठबंधन पर रजामंदी के बाद केजरीवाल का यू-टर्न: राहुल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में गठबंधन न होने का ठिकरा आम आदमी पार्टी (आप) के सिर फोड़ा है। साथ ही आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर यू टर्न लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से कह दिया था कि सात की सातों सीटें जीतनी हैं। आप 4 सीटों पर लड़िए। हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल जी ने भी इसपर सहमति जताई। पर जैसे ही मैंने गठबंधन को मंजूर किया वैसे ही उन्होंने यू-टर्न ले लिया और हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन की बात करने लगे। इसके बारे में लोगों को सोचना होगा।

वह चांदनी चौक से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल के पक्ष में ईदगाह रोड पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में राहुल गांधी की यह पहली जनसभा थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा और मोदी के लिए रास्ता किसने खोला था? साथ ही इस सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे प्रचार में भाजपा अकेली नहीं थी। उनका इशारा आप की ओर था, जिसने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत कई केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

गांधी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा, नरेंद्र मोदी व आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को केवल एक ही पार्टी रोक सकती है वह है कांग्रेस पार्टी। पार्टी लगातार पांच सालों से उनका रास्ता रोके हुए हैं। जिसके कारण अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा चुनाव हारने वाली है। कांग्रेस पार्टी ही भाजपा और मोदी को हराने जा रही है।

जनसभा में उन्हें लेकर लोगों में उत्साह देखते बन रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष के आते ही उन्हें सुनने आए लोगों की ओर से चौकीदार चोर है के नारे गूंजने लग गए। जिसमें साथ देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जहां मैं जा रहा हूं वहां एक ही नारा सुनने को मिल रहा है। पर आश्चर्य कि बात है कि उनसे कहा जा रहा है कि वह चौकीदार न कहें। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व नोटबंदी का जिक्र करते हुए दिल्ली के व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जीएसटी में पांच अलग-अलग टैक्स नहीं, बल्कि एक ही टैक्स होगा। न्याय योजना का सहारा थमाते हुए कहा कि जब गरीबों की जेब में 72 हजार रुपये सालाना जाएगा तो उससे बाजारों और उद्योगों को भी फायदा होगा। सामानों की मांग बढे़गी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तरी-पूर्वी सीट से उम्मीदवार शीला दीक्षित, चांदनी चौक के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल व दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री हारून यूसुफ समेत अन्य ने भी सभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.